गोरखपुर में मंगलवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। एक परिवार के 8 लोग झुलस गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय दो बच्चों की मौत हो गई। झुलसे लोगों की ह
वहीं, नोएडा के सेक्टर-37 में आग लग गई। CNG सिलेंडर फटने की वजह ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। आस-पास के होटल, घरों और दुकानों को खाली कराया जा रहा है।
नोएडा में सोसाइटी की दीवार तोड़कर अंदर घुसी बस, दो की हालत गंभीर
नोएडा में मंगलवार शाम 7 बजे सेक्टर-118 में श्रीराम अपार्टमैंट हाउसिंग सोसाइटी की बाउंडरी वॉल को तोड़कर बस अंदर घुस गई। हादसे में कई लोग बस के नीचे दब गए। दो लोग की हालत नाजुक है। कुछ अन्य लोगों को चोट भी आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना में किसी की मौत हुई है या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया था। इसकी वजह से हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
नीट के विरोध में रैली निकालने पर कटा 40 हजार का चालान
मेरठ में नीट-2024 के रिजल्ट घोषित होने के बाद आकाश इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बिना अनुमति वाहनों में सवार होकर रैली निकाली। जिसका वीडियो किसी ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते इंस्टीटयूट का 40 हजार का चालान काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
आजमगढ़ में बेटे ने लोहे की रॉड से पीटकर मां को मार डाला, पड़ोसी को धक्का देकर भागा
आजमगढ़ में मंगलवार को बेटे ने मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। शोर सुनकर जब पड़ोसी दौड़कर आए, तो वो धक्का देकर भाग निकला। पड़ोसियों ने बताया कि वह से मां को मारने की बात कह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
मुबारकपुर के अमिलो में सुखिया देवी ( 56) बेटे सुनील (25) के साथ रहती हैं। सुनील ने रॉड से हमला कर दिया। सुखिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इससे पहले पड़ोसी उसको लेकर बाहर अस्पताल जाते, कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस बेटे की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड किया; पहले हाथ की नस काटी फिर जंगल में जाकर फंदे से लटक गए
प्रयागराज के गंगापार इलाके के बहरिया में मंगलवार तड़के के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी फिर फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला तुलापुरवन स्थित मनसैता नदी के पास जंगल की है। पढ़े पूरी खबर
योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने दिया इस्तीफा
योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विधान परिषद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वह अब केंद्र में जिम्मेदारी निभाएंगे। पीलीभीत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जितिन प्रसाद को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। केंद्र में उनको वाणिज्य-उद्योग राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जितिन प्रसाद को भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटकर पीलीभीत से टिकट दिया था। जितिन ने भगवत शरण गंगवार को चुनाव हराया था।
मुरादाबाद में मौलाना की हत्या, हमलावर ने कॉल करके बुलाया, सीने में मारी गोली
मुरादाबाद में मौलाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार तड़के 4 बजे हमलावरों ने कॉल करके उनको बुलाया। घर से बाहर निकलते ही सीने में गोली मार दी। मौलाना अकरम गांव की बड़ी मस्जिद में 15 साल से इमामत करते थे। शव से थोड़ी दूरी पर पुलिस को तमंचा पड़ा मिला। पुलिस मौलाना की पत्नी आमना से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़िए
गोरखपुर कोर्ट ने माफिया सुधीर सिंह को 2 साल की सजा सुनाई है। 10 हजार रुपए जुर्माना भी देना होगा। सुधीर सिंह ससुर का लाइसेंसी असलहा लेकर घूम रहा था। उसके ससुर नरसिंह को भी 3 महीने की जेल हुई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी त्विषि श्रीवास्तव ने यह फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर…
सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, युवक की मिली थी सिर कटी लाश
सुल्तानपुर के आलोक हत्याकांड में मंगलवार सुबह नया मोड़ आ गया। परिजनों ने लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। परिजन ई-रिक्शा एजेंसी संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर चुकी है।
बता दें कि धम्मौर के सोमनाभार बिकना गांव में सोमवार को ग्रामीणों को सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस, डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की जांच में शव से करीब दो सौ मीटर दूरी पर युवक का सिर भी मिला था। मृतक की पहचान कोतवाली नगर के अफलेपुर निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर….
बकरीद पर कुर्बानी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, याचिकाकर्ता ने कहा- पुलिस घरों में कुर्बानी से रोक रही
बकरीद पर बकरों, बड़े जानवरों की कुर्बानी किन जगहों पर हो, इसे लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कुर्बानी के पर्व बकरीद को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस बार मऊ के एक शख्स ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि पुलिस उसे घर में कुर्बानी से रोक रही है। याची का कहना है कि हर वर्ष गांव के लोग बकरीद पर घरों में जानवरों की कुर्बानी करते आ रहे हैं।
पिछले वर्ष पुलिस की धमकी पर इसकी जांच कराई गई थी। इस बार पुलिस धमकी दे रही कि जानवरों की घर में कुर्बानी नहीं की जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 12 जून की तिथि तय की है। पढ़ें पूरी खबर…
BHU के पीजी एडमिशन में आज से होगा सीट एलॉटमेंट
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्सेज के लिए आज से एडमिशन प्रोसेस शुरू होगा। PG के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए 50,000 अभ्यर्थियों में से 5000 सीटों पर आज से चयन होगा। आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन BHU की वेबसाइट से समर्थ डैश बोर्ड पर सीट एलोकेशन को देखा जा सकता है। एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट को अगले 48 घंटे के अंदर, जो सीट मिली है। उसे समर्थ पोर्टल पर ही एक्सेप्ट करना होगा। ये काम 13 जून तक किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
