भाजपा ने गृह-रक्षा समेत टॉप-10 मंत्रालय अपने पास रखे: सहयोगियों में TDP को एविएशन, JDU को डेयरी, JDS को हैव… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के मंत्रियों के विभागों की तस्वीर सोमवार 10 जून की शाम साफ हो गई। भाजपा ने गृह, रक्षा, वित्त, विदेश समेत 10 टॉप मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं। वहीं, TDP को एविएशन, JDU को डेयरी और JDS को भारी उद्योग मंत्रालय देकर संतुलन बनाया गया है।
राजनाथ ​सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण को फिर से क्रमश: रक्षा, गृह व वित्त मंत्रालय दिया गया है। एस जयशंकर को फिर से विदेश, पीयूष गोयल को वाणिज्य और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय मिला है। अश्विनी वैष्णव को रेलवे-IT के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय मिला है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को स्वास्थ्य और उर्वरक-रसायन, मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह को कृषि व ग्रामीण विकास, हरियाणा के पूर्व CM खट्‌टर को ऊर्जा व शहरी विकास मंत्रालय मिला है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को अपनी सरकार के पहले दिन दो बड़े काम किए। पहला- किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त की फाइल पर साइन किया। दूसरा- शाम को कैबिनेट की पहली बैठक की। इसमें गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाने का निर्णय लिया।
शपथ ग्रहण के 23:30 घंटे बाद विभागों का बंटवारा हुआ। इससे पहले विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।
30 कैबिनेट मंत्रियों की प्रोफाइल…
5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री
36 राज्य मंत्रियों और उनके विभागों की लिस्ट
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मोदी के 'स्पेशल-72' : जानें कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला स्‍वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों की लिस्‍ट में कौन-कौन – NDTV India
Next post UP Weather today: राजस्थान से गर्म प्रयागराज! वाराणसी-कानपुर में भी बरसी आग, कब होगी बारिश? – UPTak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *