अब से 10 दिन बाद दुनिया…. तीसरी बार शपथ लेते ही PM मोदी ने भारत के लोगों से की ये खास अपील – News18 हिंदी

Spread the love

भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से खास अपील की है. उन्‍होंने भारत के लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है. पीएम मोदी ने कहा कि योग से हमें असीम शांति प्राप्‍त होती है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं.
21 जून को पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले योग दिवस को ध्‍यान में रखते हुए पीएम मोदी ने एक्‍स पर वीडियो का एक सेट भी साझा किया. जो विभिन्न आसनों और उनके लाभों के बारे में मार्गदर्शन करता है.
ये भी पढ़ें 
अरविंद केजरीवाल की AAP ने दिल्‍ली के इस नेता के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, आम आदमी पार्टी से किया सस्‍पेंड
पीएम मोदी ने कहा, ‘अब से दस दिन बाद, दुनिया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी, जो एकता और सद्भाव का समारोह मनाने वाली एक शाश्वत पद्धति है. योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर लिया है और इसने समग्र कल्याण की तलाश में विश्‍व के लाखों लोगों को एकजुट किया है.’
In ten days from now, the world will mark the 10th International Day of Yoga, celebrating a timeless practice that celebrates oneness and harmony. Yoga has transcended cultural and geographical boundaries, uniting millions across the globe in the pursuit of holistic well-being.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2024

‘इस वर्ष के योग दिवस के नजदीक आते ही, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना जरूरी है. योग से हमें असीम शांति प्राप्‍त होती है, जिससे हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं.

‘योग दिवस नज़दीक आ रहा है, इसलिए मैं कुछ वीडियो शेयर कर रहा हूं, जो विभिन्न आसनों और उनके लाभों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे. मैं आशा करता हूं कि यह आप सभी को नियमित रूप से योग का अभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा.’

ये भी पढ़ें 

दिल्‍ली के इस सांसद ने संभाला मोर्चा, जनता की शिकायत पर घुमा दिया अस्‍पताल में फोन, फिर जो हुआ…

Tags: Benefits of yoga, International Yoga Day, Narendra modi, PM Modi

बुढ़ापे तक आंखों पर नहीं लगेगा चश्‍मा! अगर रोज खाएंगे ये 7 चीजें, नजर बनेगी चील जैसी तेज
शरीर को नहीं म‍िला ये व‍िटाम‍िन, तो चेहरा हो जाएगा काला, ऐसे पाएं बुझी रंगत से छुटकारा
बेहद चमत्कारी हैं इस पौधे के बीज, गर्मियों में कर लेंगे जमा तो सालभर बीमारियों से छुटकारा
38 साल के 'अश्वत्थामा' हाथी की मौत, कभी अपने खूंखार तेवर के लिए मशहूर था
इस महिला ने कोविड के समय शुरू किया था स्टार्टअप, बनाई एक अलग पहचान, आज सालाना 50 लाख का टर्नओवर
इतिहास के पन्ने…MP की विरासत पर आधारित स्पेशल एग्जीबिशन का आयोजन, दूर-दूर से आ रहे लोग
'चंद सेकेंड के अटेंशन के लिए…', ट्रोल्स से निपटने का शमा सिकंदर का अनोखा अंदाज, बोलीं- उन्हें बहुत प्यार से…
PHOTOS : गोल्फ में भारत की नयी उम्मीद,11 साल की उम्र में जीते ढ़ेरों खिताब, रैंकिंग में नंबर वन 
पानी में लाश पड़ी है ये सोचकर किसी ने टच ने किया….पुलिस आई तो तुरंत खड़ा होकर बोला गर्मी बहुत थी न…

source

Previous post PM Modi's Interview to Bharat 24 – Narendra Modi
Next post Congress on PM Modi: 'ये है राहुल गांधी का असर…' ट्विटर पर PMO की बदली कवर पिक्चर तो कांग्रेस ने – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Menu