लखनऊ. लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 11 बजे लोकभवन में होगी. अचार संहिता लागू होने की वजह से कई अहम योजनाओं पर रोक लगी हुई थी. आज होने वाली कैबिनेट बैठक में उन पर मुहर लग सकती है. आज की बैठक में दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. इनमें औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, गृह विभाग, पीडब्ल्यूडी, कृषि और चिकित्सा विभाग के प्रस्ताव शामिल होंगे.
इसके अलावा डिफेंस कारीडोर नीति का प्रस्ताव, औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीतियों में बदलाव का प्रस्ताव रखा जाएगा. कानपुर आईआईटी में मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना में 50 करोड़ के अंशदान का प्रस्ताव भी आज की बैठक में पास हो सकता हैं.
मिल रही जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था हासिल करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होगी. कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विकास को लेकर आज की कैबिनेट होगी. प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. इसे कैसे और आगे बढ़ाया जाए, इस पर भी चर्चा होगी.
Tags: CM Yogi Adityanath, Lucknow news
दिल्ली-मुंबई नहीं…यहां पर मिल रहा मात्र ₹80 में कुल्हड़ पिज्जा, स्वाद ऐसा कि देखते ही टपकने लगेगी लार
अगर बाग में फटने लगा है लीची का फल…तो करें यह उपाय, एक्सपर्ट से जानें उपचार का तरीका
महेश बाबू के जीजा-'बागी' के विलेन को 2 साल तक नहीं मिली फिल्में, बैठे रहे बेकार, 12 साल के करियर पर छलका दर्द
2 बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बनने वाले हैं पापा? कौन बनेंगी मां पायल-कृतिका, बेबी शॉवर किसका?
लोकसभा चुनाव की वजह से टली सोनाक्षी-जहीर की शादी? बेटी की बारात में नाचने के लिए तैयार हैं शत्रुघ्न सिन्हा
शम्मी कपूर के लिए 'कॉलगर्ल' बन गई थीं जीनत अमान, तोड़ दी थीं सारी परंपराएं, रिलीज होते ही बवाली बन गई थी फिल्म
इस जहरीले फल का तेल बंद नसों को खोलने में कारगर, मालिश से सालों पुराना दर्द होगा छूमंतर
भोपाल में सजी स्वाद की दुनिया… केरला की डिशेज लोगों को बना रही दीवाना, चखने के लिए यहां उमड़ रही भीड़
कैसे चुनें अपना ब्राइडल मेकअप? कहीं पार्लर वाली दीदी बना न दे आपको 'झूमर', ये हैं दुल्हनों के फेमस Makeup लुक्स
