Mohan Majhi Oath LIVE News Update: ओडिशा में भाजपा का उदय, मोहन माझी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी भी मौजूद – News18 हिंदी

Spread the love

Live
Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह केसरपल्ली आई-टी सेंटर के पास सुबह 11.27 बजे शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
मोहन माझी शपथ समारोह LIVE: चार बार के विधायक और आदिवासी नेता मोहन माझी ने बुधवार को ओडिशा के भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. माझी के साथ ही केवी सिंह देव और पार्वती परिदा ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
सुरेश पुजारी, रबीनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा ने ओडिशा के मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा पृथ्वीराज हरिचंदन, डॉ. मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना और डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने भी ओडिशा के मंत्री पद की शपथ ली. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 78 सीट जीतीं हैं, जबकि बीजू जनता दल (बीजद) को 51 सीट मिलीं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया. इसके साथ ही टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मंत्री के रूप में शपथ ली. कल्याण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण से पहले तेलूगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी. नायडू ने तेदेपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना के विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की.
आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद बुधवार को शपथ लेगी. जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे. बुधवार की सुबह जारी की गई 24 मंत्रियों की सूची में जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं, बाकी तेलूगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हैं.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मैं एनडीए नेता और आरपीआई अध्यक्ष के तौर पर यहां आया हूं. मैं बहुत खुश हूं क्योंकि चंद्रबाबू नायडू शपथ लेने जा रहे हैं. एनडीए की ओर से मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा में मौजूद हूं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को रियासी जिले में यात्री बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी किया और उसके बारे में सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया. रविवार को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर गोलीबारी की, जब यह शिव खोरी मंदिर से पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए.
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू की मंत्रिपरिषद में 17 नए चेहरे शामिल हैं. मंत्रिपरिषद में तीन महिलाएं हैं. वरिष्ठ नेता एन. मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं. मंत्रियों की सूची में पिछड़ा वर्ग से आठ, अनुसूचित जाति से तीन और अनुसूचित जनजाति से एक व्यक्ति भी शामिल है. नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से चार-चार मंत्रियों को शामिल किया है. रेड्डी से तीन और वैश्य समुदाय से एक को भी कैबिनेट में जगह मिली है. नायडू खुद सामाजिक और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली कम्मा समुदाय से आते हैं, जबकि उनके डिप्टी पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं.

कम लागत में लाखों की कमाई, 60 से 65 दिनों में ही फसल तैयार, वैरायटी ऐसी की बीमारियां भी नहीं लगती
इस शहर में लहराता है MP का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा, देखते ही रग-रग में भर जाएगा देश-प्रेम, जानें कितनी हैं ऊंचाई
भरतपुर की खास जलेबी, स्वाद ऐसा कि 4 घंटे में हो जाती हैं खत्म, लोगों को खींच लाती है खुशबू
Share Market Knowledge : खरीदने से ज्यादा जरूरी है सही समय पर बेचना, जानने वाले कमाते हैं प्रॉफिट
बहुत दिमागी है ये किसान, 3 बीघा खेत में इन नस्ल की मछलियों का किया पालन, 8 महीने में 5 लाख की कमाई
विदेशी भाषा में करना चाहते हैं पढ़ाई, तो ये हैं दिल्ली के बेस्ट कॉलेज
बिना सब्सिडी किसान ने इस फसल की खेती, 2 एकड़ में सालाना 4.5 लाख कमाई, खेत पर ही आ जाते हैं व्यापारी
जज्बे को सलाम!…72 साल की उम्र में लोगों को बनाया दीवाना, सुबह से शाम तक लगी रहती लाइन
डेब्यू करते ही मेकर्स को लगाया 45 करोड़ का चूना, 14 साल में दी सिर्फ 1 हिट, 37 की उम्र में भी सिंगल हैं एक्ट्रेस
लाइव ब्लॉग
3 hours ago
30 minutes ago
a day ago
2 days ago

source

Previous post Narendra Modi 3.0: मोदी सरकार में मुस्लिम मंत्री- 0 पर माइनॉरिटी से 5 मिनिस्टर, इन धार्मिक – ABP न्यूज़
Next post जम्मू-कश्मीर में BJP को झटका, INDIA सरकार के आसार: लोकसभा चुनाव जैसा रिजल्ट रहा तो BJP 29, I.N.D.I.A ब्लॉक … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *