भास्कर अपडेट्स: PM मोदी कल इटली जाएंगे, 50 वें जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे – Dainik Bhaskar

Spread the love

पेमा खांडू एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। पेमा कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 60 में से 46 सीटें जीती हैं। पेमा खांडू निर्विरोध विधायक चुने गए। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
PM मोदी कल इटली जाएंगे, 50 वें जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
PM नरेंद्र मोदी 50 वें जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 13 जून को इटली के दौरे पर रवाना होंगे। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि सम्मेलन में भारत एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। लगातार तीसरे कार्यकाल में पदभार संभालने के बाद यह मोदी की पहली विदेश यात्रा होगी। इससे उन्हें सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं से मिलने का मौका भी मिलेगा।​​​​​​​
DMRC में इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग के नए डॉयरेक्टर बने मनुज सिंघल
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में इंफ्रास्ट्रक्चर डिपार्टमेंट के नए डॉयरेक्टर मनुज सिंघल होंगे। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल, एएफसी, टेलीकॉम, रोलिंग स्टॉक और सोलर पावर के रखरखाव के प्रभारी होंगे।
अयोध्या में NSG का हब बनेगा, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आतंकी हमलों की धमकी के बाद तैयारी शुरू
अयोध्या में UPSTF और ATS की यूनिट के बाद अब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का हब बनेगा। NSG का यह देश में छठवां हब होगा। अभी चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में NSG के रीजनल हब है।
अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आतंकी हमलों की धमकी को देखते हुए यह फैसला लिया है। जल्द ही इस पर काम भी शुरू होगा। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि NSG का हब राम मंदिर के पास होगा। जमीन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक, नए सांसद शपथ लेंगे; राज्यसभा का 264वां सेशन 27 जून से
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को पोस्ट कर बताया कि इस सत्र की शुरुआत नए सांसदों के शपथ ग्रहण, स्पीकर के चुनाव और राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। वहीं, राज्यसभा का 264वें सेशन की शुरुआत 27 जून से होगी। संसद के दोनों सदन 3 जुलाई तक चलेंगे।
इजराइली एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर समेत तीन की मौत
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में मंगलवार देर रात एयरस्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के एक सीनियर फील्ड कमांडर और दो लड़ाकों को मार डाला। हिजबुल्लाह ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि मारा गया कमांडर नाम तालेब अब्दुल्ला था, जिसे लोग अबू तालेब के नाम से जानते थे। इजराइल ने यह एयरस्ट्राइक लेबनान की सीमा के 19 किलोमीटर अंदर की। स्ट्राइक में 50 से ज्यादा बम दागे गए।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस का एक्सीडेंट, 3 महिलाओं की मौत; 14 घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी के पास मंगलवार की रात एक बस स़़ड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। 14 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि बस गंगोत्री धाम से आ रही थी और उत्तरकाशी जा रही थी, तभी बस पर ड्राइवर का कंट्रोल बिगड़ गया और एक्सीडेंट हो गया। 14 घायलों में 12 की हालत गंभीर है। इन्हें AIIMS ऋषिकेश और देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
साउथ कोरिया में 4.8 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 8 किमी नीचे रहा केंद्र, कई घरों की खिड़कियां टूटीं
साउथ कोरिया के जोएला प्रांत में 4.8 का भूकंप आया। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किमी नीचे था। इस दौरान कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और मछुआरों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस वजह से किसी की मौत नहीं हुई है।
आफ्टर शॉक की आशंका को देखते हुए साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे खतरे वाली जगहों से नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजें।
रूस-यूक्रेन वॉर में दो और भारतीयों की मौत; भारत की मांग- किसी भी तरह की भर्ती पर रोक लगाए रूसी सेना
रूसी सेना में भर्ती किए गए दो और भारतीयों की रूस-यूक्रेन में चल रही जंग में मौत हो गई। इन 2 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या चार हो गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि भारत ने रूस के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी की मांग की है।
भारत ने मांग की है कि रूसी सेना भारतीय नागरिकों की किसी भी तरह की भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाए, क्योंकि ऐसी गतिविधियां भारत-रूस की साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।
इससे पहले मार्च में, हैदराबाद के मोहम्मद असफान ने रूसी सेना के एक मोर्चे पर लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया था। फरवरी में सूरत के हेमल अश्विनभाई मंगुआ, डोनेट्स्क में यूक्रेनी हवाई हमले में मारे गए।
रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 200 भारतीय रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में भर्ती किया गया था। सहायक कर्मचारी के रूप में काम करने वाले कुल 10 भारतीयों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें भारत वापस भेज दिया गया है।
तीसरी बार PM बनने के बाद मोदी की पहली विदेश यात्रा 13 जून को
तीसरी बार शपथ लेने के बाद PM नरेन्द्र मोदी पहली विदेश यात्रा के तहत जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली का दौरा करने वाले हैं। इटली के अपुलिया क्षेत्र में लग्जरी रिजॉर्ट बोरगो एग्नाजिया में 13 से 15 जून तक जी7 समिट होगा। इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइेडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापान के PM फुमियो किशिदा और कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो भी शामिल होंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मोदी के पीएम बनने पर प्रयागराज के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मनाया जश्न, कामयाबी – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Oath Ceremony LIVE Streaming: कब और कहां देख सकेंगे? – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *