Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024: बीजेपी का हो रहा सफाया? इस एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को भारी बढ़त – Jansatta

Spread the love

Lok Sabha Chunav/Election Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। अधिकतर एग्जिट पोल एनडीए को बहुमत दे दिखाई दे रहा है और विपक्ष अपने पिछले प्रदर्शन पर इस बार भी रहता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन इस बीच एक ऐसा एग्जिट पोल भी है जिसे देखकर विपक्ष को राहत की सांस मिल सकती है। अगर हम नज़र DB LIVE के एग्जिट पोल पर तो उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में विपक्षी गठबंधन (INDIA) को 80 में से 32 से 34 सीटें मिलने का अनुमान है।
DB LIVE के एग्जिट पोल का मानना है कि इस बार बीजेपी सरकार सत्ता से जा रही है और विपक्षी गठबंधन (INDIA) सरकार बनाता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल ने INDIA को 260 से 290 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में जहां INDIA को 32 से 34 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं NDA को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है।
बात अगर पश्चिम बंगाल की हो तो यहां DB LIVE के मुताबिक टीएमसी को 26 से 28 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी 11 से 13 सीटों पर काबिज होती दिख रही है।
अगर बात की जाए एक और खास राज्य की तो बिहार में NDA को सिर्फ 14-16 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि INDIA गठबंधन को सबसे ज्यादा 24-26 सीटें मिलने का अनुमान है।
उत्तर भारत में कर्नाटक में NDA 8-10 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। जबकि विपक्षी गठबंधन इस एग्जिट पोल के मुताबिक 18 से 20 सीटें यहां हासिल करता दिख रहा है। और भी कुछ राज्यों में DB LIVE ने इंडिया गठबंधन को बढ़त दिखाइ है।
आज इंडिया गठबंधन की शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
यूपी लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को 69-74 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया अलायंस को केवल 6-11 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीटें मिलती हुई नजर नहीं आ रही हैं।

source

Previous post मनसुख वसावा होंगे प्रोटेम स्पीकर, नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में आज कौन-कौन बनेगा मंत्री? जानिए – India TV Hindi
Next post ट्रक झोपड़ी पर पलटा, परिवार के 8 लोगों की मौत: सिर्फ एक बच्ची बची, ट्रक में रेत भरी थी; UP के हरदोई की घटना – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *