Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में 889 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
Lok Sabha Election 2024 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। दिल्ली और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर इसी चरण में वोटिंग होगी। सबसे अधिक 223 प्रत्याशी हरियाणा में उतरे हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी मतदान इसी चरण में है। पहले यहां तीसरे चरण में वोटिंग होनी थी। यहां से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती मैदान में हैं।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। कुल 889 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के 20 प्रत्याशी भी शामिल हैं। पहले यहां तीसरे चरण में मतदान होना था। मगर बाद में छठे चरण में स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: पांचवें चरण की 15 हाई-प्रोफाइल सीटें: राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला समेत इन दिग्गजों की अग्निपरीक्षा, दांव पर लगी छह केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा
कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई थी। जांच के बाद 900 नामांकन पत्र वैध मिले। वहीं अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें 21 वैध मिले थे।

रांची में सर्वाधिक नामांकन

उत्तर प्रदेश में 470, हरियाणा में 370, झारखंड के रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण में एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।

कहां-कितनी सीटों पर वोटिंग?

बिहार की आठ, हरियाणा की 10, दिल्ली की सात, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर इस चरण में मतदान है।

कहां-कितने प्रत्याशी?

बिहार में 86, हरियाणा में 223, जम्मू-कश्मीर में 20, झारखंड में 93, दिल्ली में 162, ओडिशा में 64, उत्तर प्रदेश में 162 और पश्चिम बंगाल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा कैसे करेगी 400 पार? किन राज्यों में मिल रही बढ़त, जेपी नड्डा ने खुलकर बताया
Mohan Majhi Oath Ceremony: मोहन माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ; यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट
‘अगर I.N.D.I.A. की सरकार बनती तो…; अखिलेश यादव ने इशारों में कर दी योगी सरकार की तारीफ, कह दी बड़ी बात
Amethi Lok Sabha: अमेठी से जीतने वाले किशोरी लाल शर्मा का हलफनामा वायरल, किया जा रहा ये दावा, अधिकारी बोले…
सपा के इस कद्दावर नेता के बूथ पर 'कमल' ने दी 'साइकिल' को मात, यहां 13 में से नौ बूथों पर आगे रही BJP; अब हर ओर हो रही चर्चा
यूपी की इस सीट पर होता है कड़ा मुकाबला, वोटर बढ़े पर कम रहा हार-जीत का अंतर; देखें कब हुई थी अब तक की सबसे क्लोज जीत
Reasi Attack: आतंकी हमले के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन, सरकार ने किया आश्रितों को 50 लाख रुपये और संविदा पर नौकरी देने का एलान

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: इस सीट पर VVPAT पर्चियों की गिनती की मांग, प्रत्याशी बोले- मतगणना में हुई धांधली – Oneindia Hindi
Next post NDA Government: पांच साल में कौन से बड़े फैसले लेगी नई सरकार, सहयोगियों के साथ किस एजेंडे को बढ़ाएंगे मोदी? – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *