नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी के साथ 50-55 सांसदों के मंत्रिपद की शपथ लेनी की संभावना है. जिन सांसदों को मंत्री बनाया जाना है, उनके पास पार्टी की ओर से फोन भी पहुंच गया है. इसके बाद पीएम मोदी ने इन सांसदों को चाय पर बुलाया. आइए जानते हैं कि किस राज्य से कितने और कौन कौन मंत्री बन रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ करीब 65 सांसद मंत्रिपद की शपथ लेंगे. पीएम मोदी ने इन सांसदों के साथ बैठक की और इन्हें 100 दिन के एजेंडे पर काम करने का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि बैठक में करीब 63 सांसद मौजूद थे. 2 सांसद शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे.
राज्यवार मंत्रियों की जानकारी
