यूपी में गर्मी का कहर जारी है। वाराणसी में कर्नाटक की महिला पर्यटक की गर्मी से मौत हो गई है। मथुरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखनऊ और झांसी में शाम को बादल छा गए। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया। यहां का तापमान 44 डिग्री रहा।
शाम 6 बजे तक प्रयागराज में 43, कानपुर, लखनऊ और बरेली में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वाराणसी और प्रयागराज में गर्मी का असर गंगा नदी पर भी पड़ा है। जहां भीषण गर्मी और तेज धूप के प्रकोप के चलते नदी का पानी घाटों से दूर हो चला है। कछारी इलाके बढ़ते जा रहे हैं। नदी के बीच-बीच में रेल के टीले नजर आने लगे हैं। प्रयागराज बीते दिनों देश के सबसे गर्म शहरों में रिकॉर्ड किया गया है।
झांसी-प्रयागराज में बुधवार रात का न्यूनतम पारा 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 17 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 48 डिग्री के पार जाएगा। हीट इंडेक्स यानी कि महसूस होने वाली गर्मी 50 डिग्री के आसपास दर्ज की जा सकती है। आज वाराणसी, कानपुर समेत 72 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
