बिहार में NDA को 32+ सीटें मिलने का अनुमान: 5 एग्जिट पोल के मुताबिक I.N.D.I.A को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। 5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में NDA को 32 से 36 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया: इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 6 से 10 सीटों का नुकसान हो रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया को बिहार में 6 से 7 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जो पिछली बार से 5 से 6 सीटें अधिक हैं।
जी न्यूज: इसके मुताबिक NDA को बिहार में 2 से 6 सीटों का नुकसान हो रहा है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक 2 से 7 सीटों का नुकसान है। जी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया को बिहार में 1 से 6 सीटों को लाभ हो रहा है।
इंडिया टीवी CNX: इसके मुताबिक बिहार में NDA को 32 से 35 सीटें मिल रही हैं। इस एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 4 से 7 सीटों का नुकसान हो रहा है। इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया को बिहार में 6 से 8 सीटें मिल रही हैं।
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज: इस एग्जिट पोल के मुताबिक भी इंडिया को बिहार में 1 से 6 सीटों का लाभ होते दिखाई दे रहा है। वहीं NDA को 32 से सीटें मिलती हुई दिख रही है।
ABP सी वोटर्स: इसके के मुताबिक NDA को बिहार में 34 से 38 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया को 3 से 5 सीटें मिल रही हैं।
BJP 17 और JDU ने 16 सीटों पर लड़ा चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार कि 40 सीटों पर चुनाव हुए है। इस बार के चुनाव में BJP ने 17 तो जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा। एनडीए कोटे से चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 1 और जीतन राम मांझी की हम 1 सीट पर चुनाव मैदान में रही। वहीं, इंडिया गठबंधन में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा।
समझें क्या होता है एग्जिट पोल?
दरअसल, एग्जिट पोल वह होता है जब मतदाता वोटिंग के बाद निकाल कर अपनी राय रखता है और उसके आधार पर विभिन्न एजेंसियां परिणामों का अनुमान साइंटिफिक डेटा सर्वेक्षण के आधार पर निकालती हैं। इसमें मोटे तौर पर पता लग जाता है कि किस पार्टी या गठबंधन को बढ़त है और कौन सी पार्टी या गठबंधन पीछे है।
बिहार लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव: ताजा खबरें, रैलियां, बयान, मुद्दे, विश्लेषण, सब कुछ दैनिक भास्कर ऐप पर। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस, प्रत्याशी, वोटिंग, ताजा जानकारी के लिए डाउनलोड करें।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi Meeting: कुवैत में भीषण आग में मारे गए 30 भारतीय, पीएम मोदी ने जताया शोक, 2 लाख की सहायता – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 में यूपी के ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ? जानें इनके बार में सबकुछ – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *