Result
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के एसडीओ विपिन सिंह ने बताया कि दुर्गाबाड़ी गोला लालडिग्गी सर्किट हाउस और तारामंडल उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। दो नए फीडर शुरू करने के लिए इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे बंद रहेगा। इस कारण रामनगर कुंतीनगर गोरखनाथ पूर्वी गोरखनाथ पश्चिमी अजयनगर औद्योगिक आस्थान राजेंद्र नगर जनप्रिया इलाकों में तीन घंटे बिजली नहीं रहेगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लाइन व पोल शिफ्ट करने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए गुरुवार को 75 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रहेगी।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के एसडीओ विपिन सिंह ने बताया कि दुर्गाबाड़ी, गोला, लालडिग्गी, सर्किट हाउस और तारामंडल उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि दो नए फीडर शुरू करने के लिए इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे बंद रहेगा।
इस कारण रामनगर, कुंतीनगर, गोरखनाथ पूर्वी, गोरखनाथ पश्चिमी, अजय नगर, औद्योगिक आस्थान, राजेंद्र नगर, जनप्रिया आदि इलाकों में तीन घंटे बिजली नहीं रहेगी।
इसे भी पढ़ें- यूपी में 15 जून तक लू की चेतावनी जारी, मानसून 24 तक आने के आसार
केबल जला तो कहीं टूटा तार, उपभोक्ता बेहाल
गोरखपुर में भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को त्रस्त कर दिया है। केबल जल रहा है तो कहीं तार टूटकर गिर जा रहा है। इसे ठीक करने में अभियंताओं और बिजलीकर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को सबसे ज्यादा दिक्कत दुर्गाबाड़ी क्षेत्र में रही। यहां बार-बार बिजली की आवाजाही से परेशान पार्षद ने मुख्य अभियंता आशु कालिया को ज्ञापन दिया है।
10 हजार से ज्यादा घरों में परेशानी रही। भूमिगत केबल में गड़बड़ी के कारण दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में तड़के तीन बजे आपूर्ति ठप हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आयी तो लोगों ने अभियंताओं को फोन करना शुरू किया। इससे पहले ही गड़बड़ी की जानकारी के लिए काम शुरू कराया गया था।
दोपहर 12:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई तो थोड़ी देर बाद फिर बिजली कट गई। शाम चार बजे बिजली आयी तो थोड़ी देर बाद फिर कट गई। देर रात तक बिजली का आना-जाना जारी रहा। शाम को हुमायूंपुर चौराहा के पास तार टूटकर गिर गया।
आए दिन बिजली कटौती रोकने और अलग फीडर बनाने की मांग को लेकर पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कहा कि तरंग ओवरब्रिज के उत्तर के मोहल्लों के लिए अलग फीडर का निर्माण जरूरी है। कहा कि संत गाडगे मार्ग (धोबी गली), हड़हवा फाटक, हुमायूंपुर (उत्तरी), लाजपत नगर, कबीर नगर, साकेत नगर, लोहिया नगर, मंशाबाग, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती हो रही है।
इसे भी पढ़ें-UP में Smart Electricity Meter लगाने की तैयारी, इस मंडल से होगी शुरूआत…बदल जाएगा खपत और बिलिंग का तरीका
जटाशंकर और जटेपुुर फीडर की भूमिगत केबल में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे ठीक किया गया तो हुमायूं चौक का ट्रांसफार्मर ही नहीं चल पा रहा था। मेडिकल कालेज क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल के पास मंगलवार देर रात केबल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। काफी देर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
शटडाउन ने बढ़ाई परेशानी विकास कार्यों के लिए बिजली निगम ने शटडाउन लेना शुरू कर दिया है लेकिन गर्मी में लगातार बिजली न रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी कम होने के बाद ही शटडाउन लिया जाना चाहिए।
पार्वतीपुरम व श्री राम मैरिज हाल क्षेत्र में बुरा हाल पादरी बाजार के पार्वतीपुरम और श्रीराम मैरिज हाल क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, नंदकुमार, अरुणेश जायसवाल, शुभम आदि ने कहा कि दिन में छह से आठ घंटे बिजली कट रही है।
ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में डाल रहे पानी
मांग बढ़ने के कारण ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों को ठीक रखने के लिए बिजली निगम ने पहल की है। अभियंताओं ने ट्रांसफार्मर की अर्थिंग में पानी डालना शुरू किया है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश के बाद शाहपुर में अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ अमन गुप्ता, जेई देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। जलकल के टैंकर की सहायता से पानी डाला गया।
Haryana Politics: लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस ने हरियाणा में सेट किया गोल; 70 पार का दिया नारा
UP Election News: लोकसभा चुनाव तो पूरा… अब कांग्रेस के सामने नई चुनौती, इन तीन सीटों पर ‘हाथ’ की दावेदारी!
Bihar Lok Sabha Result 2024: हारकर भी जीत गई RJD, बीजेपी के गढ़ में कर दी सेंधमारी; लालू की रणनीति आ गई काम
Bihar Election Result: बिहार में कांग्रेस 6 सीटों पर कैसे हार गई? राज से हटा पर्दा; इन नेताओं पर लग रहे आरोप
Rajmahal Lok Sabha Result: राजमहल सीट कैसे हार गई BJP? पार्टी ने राज से उठाया पर्दा; कहा- साजिश की गई
UP Election News: अमेठी, रायबरेली तो जीता लिया… अब इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की नजर, सपा से करेगी बातचीत
