PM Kisan Yojana 17th Installment 2024 LIVE: पीएम किसान की 17वीं किस्त कब आएगी, जानें योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन – Jansatta

Spread the love

PM Kisan Yojana 17th Installment Date 2024 LIVE Updates: पीएम नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों के लिए बड़ा फैसला किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान योजना की फाइल पर दस्तखत किए। यानी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पास कर दी गई है। अब उम्मीद है कि जून 2024 में कभी भी PM Kisan Yojana की 17वीं किस्त जारी की जा सकती है। खासतौर पर गरीब किसानों को लाभ पहुंचाने वाली इस योजना से जुड़ी सभी अपडेट पढ़ें लाइव…
PM Kisan 17th Installment Date and Status 2024: Check here online
पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को हर किस्त में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
सवाल- यदि मैं पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभार्थी हूं, तो क्या मैं इस योजना के लिए भी पात्र हूं?जवाब: हां, आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
सवाल- यदि मेरे पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि है, तो क्या मैं इस योजना के लिए पात्र हूं?जवाब- नहीं, आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए इन तीन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।-आधार कार्ड-बैंक खाता विवरण-भूमि रिकॉर्ड
पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। या फिर संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
लाभार्थी किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका…
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक पीएम-किसान वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए Farmer Corner पर नेविगेट करें
स्टेप 3: अब Beneficiary Status पर क्लिक करें
स्टेप 4: ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक या गांव चुनें
स्टेप 5: फिर स्टेटस देखने के लिए Get Report पर क्लिक करें
पीएम किसान कीआधिकारिक वेबसाइट का मेंटिनेंस पूरा हो गया है और इसने काम करना शुरू कर दिया है।

आप पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर अपना बैंक खाता संख्या अपडेट कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना के तहत भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाता है।
पीएम किसान योजना मोदी सरकार द्वारा खासतौर पर गरीब किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई सरकारी योजना है। किस्त का पैसा पाने के लिए लाभार्थी किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इस स्कीम का फायदा ने के लिए eKYC और एक्टिव बैंक अकाउंट के साथ आधार का लिंक होना जरूरी है। भू-सत्यापन भी इस सरकारी योजना की एक जरूरी प्रक्रिया है।
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल डाउन है। इस सरकारी साइट पर मेंटिनेंस शेड्यूल के चलते 12 जून 2024 को डाउन रहने की जानकारी है। लेकिन यह वेबसाइट फिलहाल अभी भी डाउन चल रही है।
आपको गलत जानकारी के लिए दंडित किया जा सकता है और आपको योजना से हटाया जा सकता है।
वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।-पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/)-पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606-संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए इन तीन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।-आधार कार्ड-बैंक खाता विवरण-भूमि रिकॉर्ड
पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। या फिर संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
इस योजना का उद्देश्य देश के सभी भूमिधर किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।
यह भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जो किसानों को आय सहायता प्रदान करती है। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 को शुरू की गई थी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी।
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून 2024 में आ सकती है। पीएम मोदी ने फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

source

Previous post Uttarakhand Exit Poll 2024 Live: उत्तराखंड में तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी भाजपा, एग्जिट पोल में भविष्यवाणी – अमर उजाला
Next post कैसे महज 0.7% वोट घटने से BJP के हाथ से फिसल गईं 63 सीटें, पूरा गणित समझिए – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *