राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया नियुक्ति पत्र, लिखा- प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी,आपको भारत का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए… – Jansatta

Spread the love

लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और सबसे बड़े गठबंधन एनडीए के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार के गठन के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने 7 जून 2024 को नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में उनको बधाई देते हुए लिखा है कि ‘आपको भारत का प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए मुझे खुशी हो रही है’।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र में लिखा, “प्रिय श्री नरेंद्र मोदी जी, भारतीय जनता पार्टी के नेता चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि आपकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और सबसे बड़ा चुनाव पूर्व गठबंधन है तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों से प्राप्त समर्थन पत्रों को ध्यान में रखते हुए, जिससे आपको नवगठित 18वीं लोकसभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त हुआ है। मुझे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपको भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।
1- मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप मुझे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले नामों के बारे में सलाह दें तथा
2- राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और समय बताएं।”
एनडीए संसदीय दल द्वारा सर्वसम्मति से अपना नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
ऐसे गठबंधन का नेतृत्व कर रहे मोदी, जिसमें उनके नेतृत्व में पहली बार भाजपा को बहुमत नहीं मिला है, रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा, “हमें सरकार बनाने के लिए बहुमत की जरूरत है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति होनी चाहिए।”
एनडीए को एक “जैविक गठबंधन” बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका बीज तीन दशक पहले इसके नेताओं द्वारा बोया गया था और इसे “विश्वास के साथ लोगों द्वारा पोषित किया गया।” उन्होंने कहा कि यह अगली सरकार के सभी निर्णयों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा।
लोकसभा भंग होने से बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक 2021 समाप्त हो गया है, जो लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष करने का प्रस्ताव करता था। एआईएमआईएम और समाजवादी पार्टी ने विधेयक का विरोध किया था। एनडीए ने लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है और नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

source

Previous post Lok Sabha Election Results 2024: बीजेपी को यूपी ने दी सबसे मारक सजा, जानिए कहां घटीं कितनी सीटें, 67 सीटें बढ़ाने का टारगेट था, 63 गंवा बैठी बीजेपी – Jansatta
Next post Modi Cabinet 3.0: PM Modi ने किया मंत्रालयों का विभाजन, जानिए TDP और JDU को कौन-सा मिला? – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *