राम मंदिर को उड़ाने की धमकी की खबर: जैश ए मोहम्मद ने ऑडियो जारी कर दी चेतावनी, पुलिस अफसर बोले- ऐसी कोई सूचन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ऑडियो जारी कर राम मंदिर पर हमले की चेतावनी दी है। हालांकि, लखनऊ और अयोध्या के पुलिस अफसरों से जब दैनिक भास्कर ने बात क
मंदिर को उड़ाने की पहले भी मिल चुकी है धमकी
16 दिन पहले राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। पहले एक आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया।
दहशत न फैले इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। जांच में धमकी देने वाले की लोकेशन कुशीनगर की निकली। पुलिस ने धमकी देने वाले पटहेरवा थाना के बलुआ तकिया क्षेत्र के रहने वाले एक 16 साल के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है।
9 महीने पहले बरेली के छात्र ने दी थी धमकी
9 महीने पहले राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी बरेली से दी गई। बरेली से लखनऊ कंट्रोल रूम में 112 नंबर पर कॉल कर यह धमकी दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर बरेली के 8वीं के छात्र को हिरासत में लिया। उसकी उम्र 14 साल थी। जांच में सामने आया है कि छात्र ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।
NSG का हब बनेगा अयोध्या, राम मंदिर के पास होगा बेस
अयोध्या में अब नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) का हब बनेगा। NSG का यह देश में छठवां हब होगा। अभी चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में NSG के रीजनल हब हैं।
गृह मंत्रालय के एक ‌सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के अलावा पठानकोट और केरल में भी NSG की यूनिट शुरू होंगी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यह कई आतंकी संगठनों के रडार पर है। अयोध्या में NSG यूनिट विशेष हथियार (स्पेशलाइज्ड वेपन) और एंटी ड्रोन तकनीक से लैस होगी।
रोज डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंच रहे राम मंदिर
22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post उत्तर प्रदेश के इस गांव में मोबाइल तो दूर पंखा तक नहीं, जानिए क्या करते हैं लोग? – ABP न्यूज़
Next post Fatehpur Election Result 2024 Live: Sp के Naresh Chandra Uttam Patel की हुई जीत, Bjp के Niranjan Jyoti रहें दू – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *