'PM मोदी ने शपथ ली तो मैं…', अमरावती में हार पर नवनीत राणा को किस बात का रहेगा अफसोस? – ABP न्यूज़

Spread the love

Navneet Rana Latest News: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से एक अमरावती सीट पर बीते लोकसभा चुनाव में निवर्तमान सांसद और बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा Navneet Rana) और कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े के बीच कांटे की टक्कर रही. आखिर में कांग्रेस को यहां से जीत मिली. इस बीच अब अपनी हार को लेकर बीजेपी नेता नवनीत राणा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद की शपथ ली तो मुझे लगा कि मैं जीत गई.
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हारने के बाद भी जब प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद की शपथ ली तो मैं जीत गई. बस अफसोस इस बात का रहेगा कि 2019 में अमरावती की जनता ने मुझे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जिताया, लेकिन 2024 में मैंने ऐसा क्या किया कि मेरे अमरावती की जनता ने मुझे यहां हरा दिया?”
#WATCH | Nagpur: BJP leader Navneet Rana says, “I think that even after losing, I won when Prime Minister Modi took oath as PM. The only regret will be that in 2019, the people of Amravati made me win as an independent candidate, but what did I do in 2024 that the people of my… pic.twitter.com/QnaTOKTued

नवनीत राणा को मिले थे कुल 506540 वोट 
बता दें अमरावती सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलवंत वानखेड़े को कुल 526271 वोट मिले थे. वहीं नवनीत राणा को कुल 506540 मत मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. दो दलों की बीच यहां कड़ा मुकाबला रहा. लोकसभा चुनाव के दौरान यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था. अमरावती सीट पर 57.46 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
साल 2019 में अमरावती से नवनीत राणा ने जीत हासिल की थी. तब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए शिवसेना के आनंदराव अडसुल को 36,951 वोटों से हराया था. नवनीत राणा को जहां 5,10,947 वोट मिले थे. वहीं आनंदराव अडसुल को 4,73,996 वोट मिले थे. वीबीए के गुणवंत देवपारे 65,135 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे.
राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे को जो वोट मिला वो…’

source

Previous post Nitish Cabinet Meeting: लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में CM नीतीश, बुलाई कैबिनेट की बैठक – ABP न्यूज़
Next post Loksabha Election 2024: New Parliament में 24 मुस्लिम सांसद, एक ने जेल से जीता चुनाव | Modi Cabinet – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *