UP Weather Update Today: प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना कानपुर, आगरा में लू का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहे.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
गोरखपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में 15 जून तक लू की चेतावनी जारी की गई है। मानसून 24 जून तक आएगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले चार दिन तक भीषण गर्मी से कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। लू की वजह से परेशानी बढ़ सकती है।
 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। यूपी के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। मई के बाद जून माह भी गर्मी का रिकार्ड तोड़ रहा है। 47.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर एयरपोर्ट क्षेत्र प्रदेश में सबसे गर्म रहा, तो प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

प्रदेश में दूसरा सबसे गरम शहर रहा आगरा
आगरा में सूरज ने बुधवार के बाद गुरुवार को भी जमकर आग बरसाई। तेज धूप में घर से बाहर निकलने पर त्वचा झुलस गई। घर में भी सुबह से रात तक चैन नहीं मिला। एसी ट्रिप करते रहे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। रात बेचैनी में कटी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जताया है।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता चला गया। सुबह 11 बजे के बाद तो धूप तेज होने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। स्वयं को पूरी तरह कपड़ों से ढककर ही लोग घर से बाहर निकले। लू चलने से पसीना बहता रहा। शाम को बादल घिरने पर भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
इसे भी पढ़ें- यूपी रोडवेज में आने वाली है चालकों की बंपर भर्ती, इन जिलों के लिए होगा चयन
अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से रात में भी राहत नहीं मिली।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन में लू चलेगी और रात भी गरम रहेगी। 15 से 17 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। अागरा रेड जोन में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आगरा को 16 जून तक के लिए रेड जोन में रखा है। यहां लू का प्रकोप रहने की संभावना है।
इससे छोटे बच्चों, वृद्ध व गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। धूप में काम करने वाले लोगों में निर्जलीकरण व लू लगने की संभावना है।
प्रदेश के गरम शहर
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान
1, कानपुर, 46.6
2, आगरा, 46.5
3, प्रयागराज, 46.4
इसे भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 86 गांवों में रिक्त पंचायत सहायक पद पर तैनाती शुरू, 30 जून तक आप भी कर सकते हैं आवेदन
बरेली में आज से लू का येलो अलर्ट
बरेली जिले में गुरुवार से लू का येलो अलर्ट जारी हो चुका है। बुधवार को जून में अभी तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में बुधवार को हवा की गति कुछ कम थी।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि गुरुवार से पछुआ हवा होने की वजह से लू का एहसास बढ़ गया था। अगामी दिनों में यह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तापमान भी पार करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। उमस भरी गर्मी पड़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और उमस भरी गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है।
गर्म पछुआ हवा ने बढ़ाई बेचैनी , चार दिन बाद बदलेगा मौसम
कानपुर में इस साल की गर्मी में अब मानसून से पहले वर्षा के आसार नहीं है। मानसून के बादल भी पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा में 16 जून तक पहुंचने के आसार हैं तब ही शहर के मौसम में भी बदलाव दिखेगा।
गुरुवार को पछ़ुआ हवा की गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हालांकि एक दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादलों के आने से थोड़ी राहत मिली है लेकिन चार दिन बाद ही मौसम में मानसून का असर दिखाई देगा।

20 जून तक बना रहेगा भीषण शुष्क गर्मी का प्रकोप
मेरठ में जून में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ा रहा है। सूर्यदेव का रौद्र रूप असहनीय हो रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा यह सीजन का सबसे अधिक था।
भीषण लू की गिरफ्त में जनपद और एनसीआर बना हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही।
रेगिस्तान की तप्त रेत के क्षेत्र होकर आ रही उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हवाएं गंगा नदी के सटे मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही हैं।
सामान्य से साढ़े छह डिग्री अधिक गर्म रहा प्रयागराज
पहले प्रयागराज नौतपा में तपा। इसके बाद जून भी धधक रहा है। जून के महीने में पारा 45 डिग्री के नीचे नहीं गया। नौ से 11 जून तक तो प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर बना रहा। यह वह तस्वीर है जो प्रयागराज में गर्मी के प्रचंड प्रकोप को दिखाने में पूरी तरह सक्षम है।
हालांकि गुरुवार को तापमान में मामूली कमी जरूर आई पर इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रयागराज सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि प्रचंड गर्मी का यह दौर 17 जून तक चलेगा। इसके बाद ही लोगों को इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
अगले सप्ताह से शुरू हो सकती प्री-मानसून की सक्रियता
वाराणसी में पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव से बादल छाने और वर्षा की संभावनाओं तथा बिहार में पटना, गया और आरा के बीच वर्षा आरंभ होने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में चल रही प्रचंड लू की स्थिति में 16 जून के बाद आंशिक कमी आने की संभावना है।
17 जून से आरंभ हो रहे आगामी सप्ताह में इस क्षेत्र में भी प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं लेकिन तब तक यानी अभी कम से कम चार दिनों तक बिना किसी परिवर्तन के इसी प्रचंड लू और दाहक गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा।
हार को पचा नहीं पा रही भाजपा… इस सीट पर हैट्रिक से चूका कमल, पूर्व पीएम के बेटे को दिया था टिकट
…तो अब यहां होगा कांग्रेस का फोकस, कई जिलाध्यक्षों की छुट्टी तय! BJP को टक्कर देने के लिए नई रणनीति तैयार
Water crisis: दिल्ली से बेंगलुरु तक… क्यों सूख रहा महानगरों का गला? कभी कुओं में था पानी आज बोतलों में बिक रहा
यूपी में हो जाए विधानसभा चुनाव तो…? N.D.A. से 50 सीटों पर आगे निकला I.N.D.I.A, इतना घटा भाजपा का दबदबा
पाकिस्तान ने 509 भारतीय सिखों को जारी किया वीजा, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में शामिल होंगे
UP Lok Sabha Result 2024: …तो इसलिए कमजोर पड़ा एनडीए, चुनाव आयोग की रिपोर्ट में उजागर हुई बड़ी खामियां

source

Previous post G7 Summit Italy Updates : भारत की शान बढ़ाने वाली तस्वीरें, PM Modi ने की राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकत – News18 हिंदी
Next post Terrorist Attack in Jammu: 'पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं', आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *