लखनऊः उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल है. आलम यह है कि कूलर और एसी के बिना राहत नहीं मिल रही है. आने वाले पांच दिनों तक यूपी में भीषण गर्मी और लू से राहत मिलती हुई नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी चढ़ते तापमान और उमस का कहर प्रदेश में जारी रहेगा. इसके अलावा विभाग ने पांच दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 14 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है. राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.
प्रदेश में लू की ऐसी स्थिति 16 जून तक बताई जा रही है. हालांकि 17 जून को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर आंधी-तूफान आने की संभावना जताई गई है. इसके बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई जा रही है.
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में इन पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं प्रदेश में बारिश को लेकर बताया गया है कि 16 जून के बाद पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. लेकिन मानसून की स्थिति अभी नहीं बनी हुई है. क्योंकि मानसून रुक गया है. हालांकि 20 जून तक हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उस क्षेत्र में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
मानसून की तारीख की बात करें तो 20 जून तक यूपी में दस्तक दे सकता है और फिर 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून आ जाएगा. वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर भीषण लू का प्रकोप जारी रहा. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गर्म रात की स्थितियां जारी रहीं.
Tags: UP Weather
15 दिनों में 15 मिनट के अंदर, रेखा संग मिल गई डेब्यू फिल्म, बिना स्ट्रगल किए चमक उठी दिलीप कुमार के फैन की किस्मत
सनी देओल की 'मां' धर्मेंद्र की रील वाइफ, थी बैडमिंटन स्टार, शादीशुदा होते हुए भी नौसिखिए एक्टर को दे बैठी थी दिल
कौन है दिल्ली के कनॉट प्लेस का मालिक, किसने कराया था निर्माण, जानिए इसके कुछ अमेजिंग फैक्ट
PHOTOS : तुलसी का पौधा सूख रहा है, रसोई से उठा लाइए मसालदान, ये मसाला फूंक देगा जान
आगरा में यहां मिलेगी 150 साल पुरानी 70 दुर्लभ सिलाई मशीनें… पिता की विरासत को सहेज रहा बेटा
1 बच्चे के बाप हैं दिलजीत दोसांझ, तो किस डर से छुपा रहे पत्नी का नाम? शादी पर बोले ऐमी विर्क- 'अगर लोग जान गए तो…'
बस बदली कबाड़ में, फिर बना रैन बसेरा…और अब दारू पीने का अड्डा, लाखों खर्च का नतीजा सिफर
भीषण गर्मी में हल्द्वानी घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, मिलेगी राहत
कमाल का है ये पत्थर, पल भर में बता देगा सोना असली है या नकली, जानें क्या है फॉर्मूला?
