Chattisgarh Lok Sabha Election Results 2024 Constituency Wise: छत्तीसगढ़ की हर सीट पर कौन आगे कौन पीछे? यहां देखें हर अपडेट – Jansatta

Spread the love

Chattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 Constituency Wise (छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024- क्षेत्रवार): छत्तीसगढ़ में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में एक बड़ा उलटफेर हुआ था, जब हर कोई एक बार फिर कांग्रेस की वापसी के अनुमान लगा रहा था, बीजेपी ने सभी को चौकाते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया। अब छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव संपन्न हो चुका है, सभी के मन में सवाल है कि हर सीट पर इस बार कौन जीत रहा है, कौन हार रहा है। यहां पर सबसे पहले जानिए हर सीट का नतीजा-
Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here
अगर पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो छत्तीसगढ़ में बीजेपी का साफ दबदबा देखने को मिला था। 11 सीटों में से बीजेपी ने अपने नाम 9 सीटें की थीं, वही कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा। इस बार बीजेपी की छत्तीसगढ़ में सरकार भी है, ऐसे में डबल इंजन का वादे के साथ 11 की 11 सीटें जीतने का दम भरा जा रहा है। वही कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की हार के बाद फिर मजबूती से जमीन पर उतरी है।
Chhattisgarh Lok Sabha Seats Result | UP Lok Sabha Seats Result | Rajasthan Lok Sabha Result
इस बार के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में फिर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है। छत्तीसगढ़ में एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी को सभी 11 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य का पोल भी सारी 11 सीटें बीजेपी को ही देने का काम कर रहा है। कांग्रेस को इस राज्य में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। हिंदी पट्टी के दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस का सफाया एग्जिट पोल्स में दिखाई दे रहा है।
दिल्ली में भीषण जल संकट है, जिसके लिए हरियाणा, यूपी और पंजाब से पानी की आपूर्ति पर निर्भरता है। बढ़ती गर्मी और पानी की बर्बादी ने स्थिति को और खराब कर दिया है। देश के अन्य महानगरों जैसे बेंगलुरु में भी पानी की कमी है। सरकारों की जवाबदेही के साथ-साथ पानी की बर्बादी को रोकना भी आवश्यक है।

source

Previous post PM मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी और ज़ेलेंस्की से की मुलाकात – NDTV India
Next post लखनऊ: अकबर नगर में चौथे दिन भी गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाने का सिलसिला जारी, अतिक्रमण हटाने में लग सकते हैं 15 दिन – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *