Lok Sabha Election 2024 का सबसे बड़ा 'विनर' कौन? इस नेता को 12 लाख से ज्यादा मिले वोट – Jansatta

Spread the love

Jansatta
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए डाले गए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। बीजेपी एक बार फिर से देश में सबसे पार्टी बनी है। लेकिन इस इलेक्शन में एक ऐसे नेता हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव 2024 का सबसे बड़ा विनर बताया जा रहा है। (PTI)
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए विजेताओं की लिस्ट में इस नेता को 12 लाख से भी ज्यादा वोट मिले हैं। (PTI)
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए विजेताओं की लिस्ट के मुताबिक अब तक सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले राजनेता शंकर लालवानी हैं। (@Shankar Lalwani/FB)
भाजपा के टिकट पर शंकर लालवानी ने मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड जीत हासिल की है। (@Shankar Lalwani/FB)
शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले हैं। उन्होंने 11 लाख 75 हजार 092 मतों से देश में सर्वाधिक वोटों से चुनाव जीता है। (@Shankar Lalwani/FB)
इंदौर लोकसभा क्षेत्र को भाजपा का गढ़ कहा जाता है। साल 1989 में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन पहली बार कांग्रेस नेता प्रकाश चंद्र सेठी को हराकर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती थीं और उसके बाद से वो इस सीट से लगातार आठ बार सांसद बनीं। (@Shankar Lalwani/FB)
साल 2019 में भाजपा ने इंदौर सीट से शंकर लालवानी को चुनावी मैदान में उतारा था तब उन्होंने पांच लाख 47 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। (@Shankar Lalwani/FB)
इसके साथ ही इंदौर लोकसभा क्षेत्र ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। इस शहर के नाम नोटा (इनमें से कोई नहीं) को सबसे ज्यादा वोट मिलने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। (@Shankar Lalwani/FB)
 इंदौर में नोटा को 2 लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं। जो अब तक के हुए चुनाव में नोटा को किसी भी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिले सर्वाधिक वोट हैं। (@Shankar Lalwani/FB)

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: Exact Poll में तब्दील होगा Exit Poll ? | ABP News – ABP न्यूज़
Next post G-7 Summit: पीएम मोदी इटली से भारत लौटे, आउटरीच सेशन में टेक्नोलॉजी और AI पर दिया जोर – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *