लखनऊ. उत्तर प्रदेश को लेकर लखनऊ मौसम केंद्र ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. जिसे सुनकर यकीनन आप सहम जाएंगे. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक आज हीटवेब का विकराल रूप देखने के लिए मिलेगा. दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच हीटवेब अपने प्रचंड स्तर पर होगी. ऐसे में लोगों को इस दौरान में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. आपको बता दें फिलहाल पूरे उत्तर प्रदेश में हीटवेब का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. लखनऊ मौसम केंद्र ने हीटवेब के साथ ही वॉर्म नाइट यानी बेहद गर्म रातों का भी अलर्ट जारी किया है. फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है.
मानसून की गति पड़ गई है धीमी
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और झांसी सबसे गर्म जिले रिकॉर्ड किए गए, जहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से लेकर 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि आज दोपहर बाद हीटवेब का बेहद गंभीर रूप देखने के लिए मिलेगा. जितना हो सके लोग घरों से बाहर निकलने से बचें. मॉनसून की स्थिति अभी साफ नहीं है, क्योंकि मॉनसून की गति धीमी पड़ गई है. अगले हफ्ते के बाद ही मॉनसून की स्थिति साफ हो पाएगी.
यहां रहेगा हीटवेब का गंभीर कहर
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से हीटवेब का कहर जारी रहेगा. अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
ये जिले रहेंगे सबसे गर्म
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान आज भी 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है. इन जिलों में आज से और पारा चढ़ेगा.
इन जिलों में गर्म हवाएं बढाएगी परेशानी
उत्तर प्रदेश के उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यहां पर आज से तापमान चढ़ेगा.
Tags: Local18, Lucknow latest news, UP Weather, Uttar pradesh news
क्या इतनी फायदेमंद हरी सब्जी के नुकसान भी हैं? एक्सपर्ट से जानें कब न खाएं ये वेजिटेबल, क्या हो सकती परेशानी
कम लागत में चाहिए डबल कमाई, तो मछली पालन का साथ करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल
जालोर लेटा रेलवे क्रॉसिंग पर 3 महीने तक बंद रहेगा यातायात, आप भी कर रहे हैं सफर तो जान लें दूसरा रूट
खोजने से भी नहीं मिलेगा रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर का ऐसा बाजार, दिल्ली के इस इलाके में 80 साल से है गुलजार
जया बच्चन की 5 धांसू फिल्में, 7 से ज्यादा है हर मूवी की IMDb रेटिंग, एक ही ओटीटी पर सभी हैं मौजूद
गर्वनर का पोता नहीं बन पाया हीरो, 1950s की 61 फिल्मों में निभाया नारद मुनि का रोल, फिर विलेन बनकर हुआ हिट
भारत सरकार किसे देती है सबसे ज्यादा सैलरी? 5वें नंबर पर PM, उनसे आगे कौन-कौन
घर में ऐसे बनाएं होममेड फेशियल, गर्मियों में भी खिला-खिला रहेगा चेहरा, जानें बनाने की विधि
एक महीने में होगी लाखों की कमाई, बस इस सब्जी की कर लें खेती…बन जाएंगे मालामाल
