मेलोनी के वायरल रील पर आ गया PM मोदी का रिएक्शन, दिया यह खूबसूरत मैसेज – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की रील के वायरल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि लॉन्ग लिव इंडिया-इटली फ्रेंडशिप. G7 में भाग लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट चुके हैं. तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद नरेंद्र मोदी इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जी7 सम्मलेन में पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखी. मेलोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री ने पहली बार G7 में आए किसी नेता के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने नेताओं के साथ सिर्फ फोटो शेयर किया है. वीडियो में दोनों देश के प्रधानमंत्री को हंसते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में मेलोनी कहती हैं ‘सबको मेलोडी टीम की ओर से नमस्ते…’ पीएम मोदी वीडियो में हंसते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार (13 जून) देर रात इटली के अपुलिया पहुंचे थे.
Long live India-Italy friendship! https://t.co/vtOv8lfO51
— Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2024

छोटी उम्र, बड़ा कमाल! 12 साल की यह बेटी है ‘समंदर की रानी’, अब दुनिया कर रही सलाम, दिल छू लेने वाली है कहानी

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. इसके इतर प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आयोजित कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र में हिस्सा लिया.

Tags: G7 group leader, G7 Meeting, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

खोजने से भी नहीं मिलेगा रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर का ऐसा बाजार, दिल्ली के इस इलाके में 80 साल से है गुलजार
जया बच्चन की 5 धांसू फिल्में, 7 से ज्यादा है हर मूवी की IMDb रेटिंग, एक ही ओटीटी पर सभी हैं मौजूद
गर्वनर का पोता नहीं बन पाया हीरो, 1950s की 61 फिल्मों में निभाया नारद मुनि का रोल, फिर विलेन बनकर हुआ हिट
भारत सरकार किसे देती है सबसे ज्यादा सैलरी? 5वें नंबर पर PM, उनसे आगे कौन-कौन
घर में ऐसे बनाएं होममेड फेशियल, गर्मियों में भी खिला-खिला रहेगा चेहरा, जानें बनाने की विधि
एक महीने में होगी लाखों की कमाई, बस इस सब्जी की कर लें खेती…बन जाएंगे मालामाल
इस विधि से कद्दू की खेती कर किसान बना लखपति, जमकर होता है उत्पादन
कहना नहीं मानता बच्‍चा? अनसुना करता है आपकी बात? पेरेंट्स फॉलो करें ये तरकीब, बिगड़ैल बच्‍चे भी पूछ-पूछकर करेंगे काम
उड़द की खेती करते समय किसान इन बातों का रखें ध्यान, कीट और रोगों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

source

Previous post नसीरुद्दीन शाह बोले- मुस्लिमों को पढ़ाई से ज्यादा सानिया मिर्जा के स्कर्ट की चिंता, नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले भी देश में हुआ बहुत कुछ गलत – Jansatta
Next post G7 समिट में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; दिल्ली में जल संकट बरकरार – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Menu