Result
हरियाणा (Haryana News) लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वोट प्रतिशत की बात करें तो इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं भाजपा के 12 फीसदी घट गए। इसी को देखते हुए गोहाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगबीर मलिक ने कहा है कि इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।
जागरण संवाददाता, गोहाना। (Haryana Hindi News) कांग्रेस से गोहाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस का वोट बैंक 20 प्रतिशत बढ़ा, जबकि भाजपा के 12 प्रतिशत वोट घटे। कांग्रेस ने इस बार 46 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में कांग्रेस को मिली बढ़त
जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस (Haryana Congress) के अंबाला सीट पर 18.6 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 21 प्रतिशत, फरीदाबाद में 20.3 प्रतिशत, गुरुग्राम में 11.6 प्रतिशत, हिसार में 33 प्रतिशत, करनाल में 18 प्रतिशत, रोहतक में 16.4 प्रतिशत, सिरसा में 24.7 प्रतिशत और सोनीपत में 11.4 प्रतिशत वोट बढ़े।
कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस गठबंधन के 17.9 प्रतिशत वोट बढ़े। राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के 12 प्रतिशत वोट घटे हैं। विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा से पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
भाजपा (Haryana BJP) सरकारी शिक्षा, पक्की नौकरी और एससी-ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहती है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के दो लाख पद रिक्त हैं। साजिश के तहत कौशल निगम के माध्यम से खाली पदों को भरा जा रहा है। एमडीयू रोहतक में फीस को पांच गुना तक बढ़ा दिया गया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा खेल नर्सरी योजना: इस जिले में कुश्ती की सबसे अधिक नर्सरियां, 15 जून से फिर से होगा संचालन
अगले महीने निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, देश में अब तक सिर्फ एक नेता ही कर पाया है ये काम
अखिलेश के संसद जाने के बाद… कौन संभालेगा कुर्सी! इन तीन नामों पर चल रहा मंथन, सपा कर रही ‘मौके’ का इंतजार
सैलानियों को भाया उत्तर प्रदेश, 2023-24 में टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, 25 जून तक खुलेंगे टाइगर रिजर्व
Jharkhand News: मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधी शिकायतों की होगी जांच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दाखिल, NEET-UG परीक्षा रद्द करने और कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग
हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, इन दो सीटों पर बाहरी नेताओं की एंट्री कर सकती है कांग्रेस
