केंद्र की मोदी 3.0 सरकार में आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बने मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को पहली बार हरियाणा पहुंचे। वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे। जहां भाजपा वर्करों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके पानीपत पहुंचने पर 3 जगह समर्थकों ने स्वागत कि
इस दौरान केंद्रीय मंत्री खट्टर ने वर्करों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया, जिसकी वजह से एक पक्ष हमसे दूर हो गया। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह कर वोट लेने की साजिश की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा में जो कसर रह गई, उसे 3 महीने बाद विधानसभा में पूरी कर देंगे। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा से भाजपा के सिर्फ 5 सांसद जीते, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मंत्री बना दिए, यह हरियाणा के प्रति उनका प्यार और सम्मान है। पीएम ने उन्हें मंत्री बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह ईमानदारी से पालन करेंगे।
बता दें कि खट्टर लगातार 2 बार हरियाणा के CM रह चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उनसे इस्तीफा दिलवाकर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया। करनाल से जीतने के बाद मोदी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाते हुए 2 मंत्रालय दिए गए हैं।
हरियाणा से केंद्र की NDA सरकार में 3 मंत्री…
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा दौरे से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
