PMO में कौन-कौन, देखें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की पूरी लिस्ट – ABP न्यूज़

Spread the love

PMO Officer List: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. पीएम बनने के बाद मोदी ने कैबिनेट बनाई, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथियों को भी जगह दी, लेकिन सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी यानी सीसीएस में आने वाले मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं किया और उन्हें अपने पास ही रखा. साफ शब्दों में समझें तो रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रियों में कोई बदलाव नहीं किया गया. अब ऐसा ही एक फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ में लिया गया है. 
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर डॉ पीके मिश्र को बरकरार रखा गया है. वहीं अजीत डोभाल को एक बार फिर देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है. प्रधानमंत्री के सलाहकारों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी पीएमओ भी ठीक वैसा ही दिखने वाला है, जैसा पिछले कार्यकाल के दौरान देखा गया था. आइए आपको रूबरू कराते हैं देश के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और उनके रोल से.
(पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार)
ये भी पढ़ें : NSA Ajit Doval: लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए अजित डोभाल, पीएम मोदी के प्रधान सचिव पद पर बने रहेंगे पीके मिश्रा

source

Previous post Lok Sabha Election Results 2024: INDIA गठबंधन को ऐसे धूल चटा सकती थी BJP – अमर उजाला
Next post यूपी दिनभर, 3 मिनट में 20 बड़ी खबरें: अखिलेश विधायकी छोड़ेंगे, योगी की बैठक में नहीं पहुंचे डिप्टी CM, अफजाल … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *