Result
दिल्ली लोकसभा के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक की मतगणना में भाजपा दिल्ली की सभी सात सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। नतीजों से पहले रुझानों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में मिले जनादेश को स्वीकार करते हुए भीषण गर्मी में मबजूती और एकजुटता के साथ मेहनत करने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर भीषण गर्मी के बावजूद कठिन परिश्रम और एकजुटता से काम करने के लिए मैं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे जो भी रहे परंतु यह बहुत अहम है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सभी सीटों पर मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक की जीत और दूसरे की हार होती है, कांग्रेस पार्टी दिल्ली में मिले जनादेश को स्वीकार करती है।
यादव ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने पर दिल्ली की जनता का भी धन्यवाद किया, जो पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आह्वान किया कि तानाशाही और प्रशासनिक हठधर्मिता के खिलाफ हमें लम्बी लड़ाई लड़नी है और कांग्रेस यह संघर्ष तब तक जारी रखेगी, जब तक हम अंतिम व्यक्ति तक को न्याय नहीं दिला देते। उन्होंने कहा कि हमने लोकतांत्रिक आदर्शों के साथ पारंपरिक और गतिशील विचारधारा के साथ चुनाव लड़ा।
ये भी पढ़ें-
Delhi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में BJP को कितनी चुनौती दे रही AAP-कांग्रेस? नतीजों को लेकर धीरे-धीरे स्थिति हो रही साफ
यादव ने कहा कि पिछले चुनावों के मुकाबले इस चुनाव में जनता ने कांग्रेस उम्मीदवारों को कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मिले मतदान से साफ संदेश मिला है कि कांग्रेस दिल्ली में वापसी करेगी।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता ने मतदाता तक पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा को उन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और आने वाले समय में दिल्ली में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।
RBI: दुनिया ने देखा आरबीआई का जलवा, लंदन में मिला 'रिस्क मैनेजर ऑफ द ईयर अवार्ड'
किसका होगा लोकसभा अध्यक्ष? जेडीयू ने कर दिया साफ, कहा- इस पार्टी का सबसे पहला हक
अगले महीने निर्मला सीतारमण बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड, देश में अब तक सिर्फ एक नेता ही कर पाया है ये काम
Jharkhand News: इस शर्त को पूरा करो और झारखंड में JDU का टिकट पाओ, नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा एलान
खरगे के अल्पमत वाले बयान पर रामदास अठावले का जवाब, हम अगले पांच साल फिर सत्ता में आएंगे
By Election: यूपी की इस विधानसभा सीट पर सपा-कांग्रेस के दावेदारों में छिड़ी जंग, रेस में ये नाम हैं सबसे आगे
