UP की बड़ी खबरें: गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर 3 युवकों की मौत, अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई – Uttar Pradesh News – Dainik Bhaskar

Spread the love

बुलंदशहर में रविवार रात मेडिसिन की फैक्ट्री में आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में आग की ऊंचीं-ऊंचीं लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सिकंदराबाद के अलावा आसपास के कस्बों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और फायर ब्
मेरठ में वाटर स्लाइडिंग करते बैंक मैनेजर की मौत, फैंटेसी वर्ल्ड वॉटर पार्क में घरवालों ने किया हंगामा
मेरठ में फैंटेसी वर्ल्ड वॉटर पार्क के अंदर वॉटर स्लाइडिंग करते समय बैंक मैनेजर मोहित की मौत हो गई। परिजनों ने पार्क के अंदर हंगामा किया। कहा- यहां कोई डॉक्टर ही तैनात नहीं है, बाहर से बुलाया गया। इसके बाद भी नहीं आया।
मैनेजर वाटर स्लाइडिंग करते समय बेहोश होकर गिर गया था। साथ आए दोस्तों ने मैनेजर को पानी से बाहर निकालकर शोर मचाया। उसे सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में फादर्स-डे पर पिता का सुसाइड, ‘मेरा अंतिम संस्कार मत करना’ लिखकर फंदे पर लटक गया
प्रयागराज में रविवार को फादर्स डे के दिन NGO संचालक संजय सक्सेना ने सुसाइड कर लिया। पत्नी, बेटे कहीं गए हुए थे। जब वह लौटे तो संजय कहीं नजर नहीं आए। घरवालों ने सोचा ऊपर के कमरे में सो रहे हैं। जब जाकर देखा तो उनकी लाश रस्सी से लटक रही थी। पत्नी बेहोश होकर गिर गई। पुलिस को जानकारी दी। मौके पर जब कमरे की जांच की, तो एक सुसाइड नोट मिला।
जिसमें लिखा- ‘डियर बेटा, मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं। तुम और अनामिका अपना ध्यान रखना। सॉरी लव यू बेटा।’ पढ़ें पूरी खबर
कानपुर क्राइम ब्रांच का दरोगा कर सकता है CM का मर्डर…पोस्ट करने वाला युवक प्रयागराज से गिरफ्तार
कानपुर क्राइम ब्रांच का दरोगा आरिफ सीएम योगी का मर्डर कर सकता है….सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट करने वाले युवक दीपक श्रीवास्तव को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। उसका ‘कुंवर राजपूत’ नाम से अकाउंट है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दरोगा को जानता नहीं है। हालांकि, उसने दरोगा के नंबर पर कॉल करके उससे गाली-गलौज भी की थी। आरोपी ने ऐसा क्यों किया? पुलिस इसकी जांच कर रही है। ​​​​
​​ पढ़ें पूरी खबर
पीलीभीत में सिपाही ने नहर में कूदकर जान दी, सुसाइड से पहले पिता को किया कॉल
पीलीभीत में सिपाही रामू सिंह ने रविवार सुबह नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। सिपाही ने आत्महत्या से पहले पिता को आखिरी कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लूट के एक मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उसे गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। सिपाही मूल रूप से हरदोई का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़िए
गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर 3 युवकों की मौत
गाजियाबाद में रविवार सुबह ट्रेन से कटकर 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास हुआ। सुबह 6 बजे सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में तीनों आए। मृतक युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
RPF लोनी के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से ट्रेन कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। थोड़ी देर रेलवे ट्रैक बाधित रहा। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
आगरा में हीरा व्यापारी की कार से 1 करोड़ डायमंड चोरी
आगरा में हीरा व्यापारी नितिन मल्होत्रा की कार से 1 करोड़ के डायमंड दो बच्चों ने पार कर दिए। बाग फरजाना के रहने वाले नितिन मल्होत्रा का संजय प्लेस में प्रकाश डायमंड कॉर्पोरेशन के नाम से हीरे का काम है। मदिया कटरा पर हनुमान मंदिर के पास उन्होंने कार रोककर वह दही लेने चले गए। दही लेकर लौटे तो उनकी कार में पीछे की सीट पर रखा बैग गायब था। पढ़ें पूरी खबर…
अयोध्या में 3900 KG की गदा लगेगी, राजस्थान के 20 कारीगरों ने 75 दिन में तैयार किया
राजस्थान के सुमेरपुर से श्रीजी सनातन सेवा संस्थान से 3900 किलो की गदा और 3400 किलो का धनुष-बाण अयोध्या लाया जा रहा है। गदा और धनुष-बाण दोनों ही पंच धातु से निर्मित हैं। सुमेरपुर के शिवगंज स्थित श्रीजी सनातन सेवा संस्थान ने ये गदा और धनुष बनवाया है। इसे रामनवमी से बनाना शुरू किया गया था। राजस्थान के 20 कारीगरों ने 75 दिन में इसे तैयार किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- सूचना मिली है कि कुछ भक्त गदा और धनुष-बाण लेकर आ रहे हैं। पहले उसे कारसेवकपुरम में रखा जाएगा। फिर तय किया जाएगा कि इन्हें कहां स्थापित किया जाए। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Farrukhabad Election Result 2024 Live: Bjp के Mukesh Rajput की हुई जीत, Bsp के Kranti Pandey रहें दूसरे नंबर प – ABP न्यूज़
Next post Opinion Poll से है कितना अलग Exit Poll, जानें मतदान के बाद ही क्यों होता है जारी – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *