छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह सीट दिसंबर 2023 में कांग्रेस के िटकट पर चुनाव जीते कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने से खाली हुई है। माना जा रहा है कि कमल
गौरतलब है कि अमरवाड़ा के विधायक रहे कमलेश शाह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफा देने के बाद सीट खाली हुई है। छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद बंटी साहू और कमलेश शाह सहित छिंदवाड़ा के अन्य नेताओं ने मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमरवाड़ा सीट के चुनाव को लेकर चर्चा की। बताया जाता है कि भाजपा एक-दो दिन में अमरवाड़ा से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम ने छिंदवाड़ा लोकसभा से जीत पर बंटी साहू को बधाई देने के साथ ही कहा कि कमलेश शाह व अन्य नेताओं के सहयोग से ही भाजपा यह जीत हासिल कर सकी है और विधानसभा का उपचुनाव भी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। इस दौरान मौजूद छिंदवाड़ा के जिला पदाधिकारियों ने भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए तैयार हैं।
13 जून को छिंदवाड़ा और 14 को अमरवाड़ा जाएंगे पांसे और जैसवाल, नेताओं से करेंगे चर्चा
अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस भी जुट गई है। कांग्रेस ने अपने दो पूर्व विधायकों सुखदेव पांसे और सुनील जैसवाल को अमरवाड़ा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी तय करने से लेकर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी है।
पांसे और जैसवाल 13 जून को छिंदवाड़ा और 14 को अमरवाड़ा जाकर पार्टी नेताओं से चर्चा कर प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी करेंगे। पार्टी द्वारा स्थानीय नेताओं से बात करने के बाद आम सहमति से प्रत्याशी चुनने की तैयारी है। कांग्रेस की परंपरागत सीट होने के कारण पार्टी यहां पूरा जोर लगाएगी। लोकसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस इसमें कसर नहीं छोड़ना चाहती।
चुनावी वादों को लेकर सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस
पीसीसी मुख्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर अध्यक्षों और महिला प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि मोहन यादव सरकार को छह माह हो गए हैं, लेकिन अब तक लाड़ली बहना योजना की न तो राशि बढ़ाई गई है, न ही शेष दो लाख लाड़ली बहनों को इस योजना में शामिल किया गया है। छात्राओं को लैपटॉप खरीदी के लिए अब तक 25 हजार रुपए की राशि भी खातों में नहीं डाली गई है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
