Top News: Italy में वर्ल्ड लीडर्स के साथ PM Modi की खास मुलाकात ! | दिन की बड़ी खबरें फटाफट | ABP – ABP न्यूज़

Spread the love

Top News: Italy में वर्ल्ड लीडर्स के साथ PM Modi की खास मुलाकात ! | दिन की बड़ी खबरें फटाफट | ABP News:  इटली में ‘ग्रुप ऑफ सेवन’ या कहें जी7 देशों की बैठक हो रही है. इस बार जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13 से 15 जून तक है. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं. शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा. इस सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध और गाजा के संघर्ष का मुद्दा छाया रहने वाला है. पीएम मोदी के जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, इटली के जॉर्जिया मेलोनी सहित कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है. वह इन देशों के साथ रक्षा और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. इटली रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आउटरीच सत्र में ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. भारत खुद को ग्लोबल साउथ की आवाज बनाना चाहता है. लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है. इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय मुद्दों को भी जगह दी जाएगी. जी7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं. इटली जी7 (सात देशों के समूह) शिखर सम्मेलन की वर्तमान में अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद इटली से भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी.. एयरपोर्ट से पीएम मोदी की तस्वीरें आईं सामने. पीएम मोदी ने इटली में इमैनुएल मैक्रों, ऋषि सुनक, से जेलेंस्की की मुलाकात… पोप फ्रांसिस से भी मिले पीएम मोदी. PM मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक.. दोनों नेताओं ने ‘होराइजन 2047’ रोडमैप पर हुई चर्चा.

source

Previous post Etah Accident: दशहरा पर गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन की मौत; दो की हालत नाजुक – अमर उजाला
Next post तवलीन सिंह का कॉलम वक्त की नब्ज: राज के बजाय शासन, पीएम मोदी को रामलला का संदेश है अयोध्या में पराजय – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *