उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में प्रचंड गर्मी का खौफ जारी है. रोजाना आग उगलते सूरज ने लोगों की हिम्मत तोड़ दी है. अब इसी चिलचिलाती गर्मी में किसानों ने भी धान की 'रोपाई' (Rice Planting) शुरू कर दी है. अब किसानों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है.
अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण गर्मी में अन्नदाता खेतों में धान की रोपाई करने में जुट गए हैं. अमेठी में भीषण गर्मी के बीच पानी बरसने की संभावना न के बराबर होने के बाद किसानों ने निजी संसाधनों की मदद से धान की रोपाई शुरू कर दी है. अमेठी में निजी और सरकारी नलकूपों की मदद से किसान अपने धानों की रोपाई करने में जुटे हुए है. पूरे जिले में नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन नहरें भी सूख गई है ऐसे में किसान किसी न किसी माध्यम से धान की रोपाई कर रहे हैं.
जल्द ही नहरों में भी पानी का आने का अनुमान है जिसके बाद धान की रोपाई में और तेजी आ जायेगी. दरअसल अमेठी कृषि पर आधारित जिला है और यहां 90 प्रतिशत से अधिक की आबादी गांवों में रहती है. धान की फसल अमेठी की प्रमुख फसल में से एक है. मिड जून में धान के फसल की रोपाई शुरू हो जाती है लेकिन पानी न बरसने के कारण किसान अब वैकल्पिक साधनों से धान की रोपाई शुरू कर चुके हैं.
जिन किसानों के पास निजी नलकूप है वो अपने नलकूपों और जिनके पास नहीं है वो सरकारी नलकूपों से पानी लेकर धान की रोपाई करने में जुटे हैं. अमेठी जिले के प्रगतिशील किसान बारिश में देरी हो रही है. जिस कारण अब निजी संसाधनों और सरकारी नलकूपो के सहारे धान की रोपाई शुरू कर दी गई है. अगर अभी धान की रोपाई कर दी जाएगी तो फसल काफी अच्छी होगी और धान की पैदावार भी ज्यादा होगी.
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महिला ने अपने 2 मासूमों की ईंट से कूच कर हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली है. इस ह्रदय विदारक घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं. फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामला लालगंज थाना इलाके के लोदीपुर गांव का है. यहां के रहने वाले रतिभान यादव किसी काम से बाहर गए थे. पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी पत्नी सोनी ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है. रतिभान यादव घर पहुंचे तो वहां का नजारा ही कुछ और था. घर के भीतर उनकी तीन वर्षीय बेटी रिमझिम और पांच वर्षीय बेटे रौनक का पास में ही शव पड़ा था. पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में महिला ने अपने 2 मासूमों की ईंट से कूच कर हत्या के बाद खुद फांसी लगा ली है. इस ह्रदय विदारक घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं. फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. मामला लालगंज थाना इलाके के लोदीपुर गांव का है. यहां के रहने वाले रतिभान यादव किसी काम से बाहर गए थे. पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी पत्नी सोनी ने फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है. रतिभान यादव घर पहुंचे तो वहां का नजारा ही कुछ और था. घर के भीतर उनकी तीन वर्षीय बेटी रिमझिम और पांच वर्षीय बेटे रौनक का पास में ही शव पड़ा था. पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
भदोही. सपा के प्रदेश अध्यक्ष भदोही दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. इस मौके पर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए है. यूपी में 10 विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा उप चुनाव में सभी सीटें सपा जीतेगी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है.
कांग्रेस को सीट देने के सवाल पर कहा इंडिया एलायंस पर अखिलेश यादव फैसला करेंगे. भदोही में लोकसभा सीट हारने पर कहा कि हम सिंबल के कारण चुनाव हार गए है. यह सीट टीएमसी गठबंधन में थी, जिसके चुनाव निशान के कारण सफलता नहीं मिली. अगर ललितेशपति साइकिल सिंबल से लड़ते तो 50 हजार से जीत होती.
ऋषिकेष. बीते रोज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा हो गया था. इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अब इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घायलों से मुलाकात करने पहुंचे हैं. रविवार को सीएम योगी ऋषिकेष में अपनी मां का भी हाल जानने पहुंचे. एम्स में घायलों का हाल जानने पहुंचे. यहां पहुंचकर सीएम योगी ने एम्स में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी का भी हाल चाल पूछा. बता दें कि सीएम योगी की मां बीते दिनों से ऋषिकेष एम्स में भर्ती हैं.
पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कठुली-खिर्सू मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 3 घायलों का खिर्सू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है. इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है.
झांसी. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है. यहां प्रचंड गर्मी में एक वाहन ने खड़े-खड़े ही आग पकड़ ली. देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद ही दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी गई. दमकल विभाग की गाड़ियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. मामला गुरसरांय थाना क्षेत्र के रेंज चौराहे का है जहां खेत में बने बाड़े में रखे कई वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पा लिया.
अमरोह. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में बने कान्हा गौशाला में बुधवार को कुछ गायों की मौत हुई थी. गायों की मौत के बाद जब उन्हें दफनाया गया तो उसकी दर्दनाक तस्वीरें वायरल हो गईं. तस्वीरें वायरल होते ही हड़कंप मच गया. अब इस हड़कंप का असर भी देखने को मिल रहा है. अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंवर सिंह तंवर ने तत्काल अमरोहा के जिलाधिकारी को दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही. अमरोहा के डीएम ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रविवार को अमरोहा पहुंचे. मंत्री सिंह ने हसनपुर स्थित कान्हा गौशाला में घटनास्थल का जायजा लिया. गौशाला में पशुओं की बीमा स्थिति को देखकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह काफी नाराज दिखाई दिए. मंत्री सिंह ने मौके पर मौजूद मुखिया पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई. साथ ही गायों की अच्छे से देखभाल करने की बात कही.
लोकसभा चुनाव का शोर अब पूरी तरह थम गया है. चुनाव में भजपा गठबंधन की जीत और नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ कैबिनेट का भी गठन हो चुका है. अब इन लोकसभा चुनावों के थमते ही उपचुनावों का बाजर गर्म होने लगा है. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर फिर से NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने आने वाले हैं.
सहारनपुर. इस प्रचंड गर्मी में पूरे देश में आग की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. इसी के चलते सहारनपुर जिले में प्रशासन पहले से ही अलर्ट पर है. अग्निशमन अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जगह-जगह लग रही आग से बचाव के अग्निशमन यंत्रों को चेक किया जाए. इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में एफएसओ ऋषभ पंवार एवं अग्निशमन विभाग पुलिस कर्मियों ने जनपद के सभी होटलों, अस्पतालों एवं मॉलों में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों को चेक किया. इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया की आग लगने पर किस तरीके से अपना बचाव किया जाए और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए जिससे आग पर काबू पाया जा सके. इस दौरान सभी जगह आग लगने पर या आग न लगे इसके बचाव के लिए जागरूक करने के लिए लोगों को संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए.
कमाल का है ये किसान…यूट्यूब से सीखकर शुरू की गुलाब जामुन की खेती, अब हो रही बंपर कमाई
सोनाक्षी सिन्हा से पहले अक्षय कुमार की हीरोइन की होगी शादी? बिन ब्याही मां बनेंगी इस करोड़पति की दुल्हन
अल्सर, एसिडिटी और डायरिया का अचूक इलाज है खजूर, जानें फल की कैसी है तासीर
भारत की पहली ट्रेन, जिसे खींचते थे ताकतवर 'साहिब' 'सुल्तान' और 'सिंध'; बस 34 किमी का सफर
अब यूपी के इस शहर में भी मिलती है कोरियन ड्रिंक, एक चुस्की लेते ही हो जाएंगे एकदम तरोताजा
खाने के जादूगर!…70 साल से कचौड़ी की बादशाहत कायम, हर दिन 10000 प्लेट की बिक्री
धान-गेहूं से ज्यादा मुनाफा कराएगी ये फसल, तीनों मौसम में कर सकते हैं खेती, पशुओं को 12 महीने मिलेगा हरा चारा
कन्नौज के इत्र व्यापारी का कमाल, 5 फूलों को मिलाकर बना दिया स्किन टोनर, ऑनलाइन भी उपलब्ध
जहीर इकबाल से शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा के बयान के बाद, बेटी सोनाक्षी ने कहा- 'पिता से मुझे…'
लाइव ब्लॉग
32 minutes ago
19 minutes ago
30 minutes ago
31 minutes ago
