Lok Sabha Election 2024 Result : लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में पहला रुझान लोक सभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो गई. शुरुआती रुझानों में NDA 5 सीटों पर आगे चल रही है. लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए इंतजार खत्म हो गया. अब से थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव का पहला रुझान आएगा. मतों की गिनती 8 बजे शुरू हो जाएगी. पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. देश की 542 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती होगी, सूरत सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं.
