'हेल्लो फ्रॉम #Melodi…' मेलोनी ने PM मोदी संग बनाई रील, सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली: G7 में भाग लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौट चुके हैं. तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालन के बाद नरेंद्र मोदी इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जी7 सम्मलेन में पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखी. मेलोनी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री ने पहली बार G7 में आए किसी नेता के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने नेताओं के साथ सिर्फ फोटो शेयर किया है. वीडियो में दोनों देश के प्रधानमंत्री को हंसते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में मेलोनी कहती हैं ‘सबको मेलोडी टीम की ओर से नमस्ते…’ पीएम मोदी वीडियो में हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

A post shared by Giorgia Meloni (@giorgiameloni)

बता दें कि पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार (13 जून) देर रात इटली के अपुलिया पहुंचे थे. पीएम मोदी ने इन नेताओं से की मुलाकात

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. इसके इतर प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के आयोजित कृत्रिम मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक सत्र में हिस्सा लिया.

पीएम मोदी ने पोप को दिया भारत आने का न्योता
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर जब पोप फ्रांसिस भारत आएंगे तो उनके यात्रा कार्यक्रम में तटीय राज्य भी शामिल होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.

सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की. माननीय प्रधानमंत्री ने लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया. हमें उम्मीद है कि इस यात्रा में गोवा भी शामिल होगा.’’

Tags: G7 Meeting, PM Modi

निर्जला एकादशी व्रत में भूलकर भी न करें ये काम, श्री हरि के साथ मां लक्ष्मी भी जाएंगी रूठ, यहां जानें सब
किसान भाई धान की बुवाई से पहले कर लें ये काम, इन रोगों से मिलेगा छुटकारा…होगा बंपर उत्पादन
दिल्ली के 5 वायरल स्ट्रीट फूड मेकर, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया धूम, लिस्ट में 'वड़ा पाव गर्ल' भी शामिल
हाथ से बने बंबू प्रोडक्ट की बढ़ी डिमांड, जमकर हो रही है खरीदारी, 300 से अधिक आइटम है मौजूद
गया के इस खास पेड़े को खाकर मदहोश हो गई थी महारानी, काला पानी की सजा से दे दी मुक्ति, क्या है इतिहास
कटहल में छिपा है सेहत का भंडार, डायबिटीज को रखे दूर और शरीर बनाए चुस्त-दुरुस्त
'तुम एक्टिंग सिखाओगे, मुझे वो बनाया है जो…' जब नयनतारा के पति से भिड़ गए थे विजय सेतुपति
सेहत का खजाना है यह कुल्हड़ वाली लस्सी, एक-एक बूंद है पावर बूस्टर, जानें रेसिपी
भिंडी की खेती के लिए किसान अपनाएं ये विधि, मिलेगी बंपर पैदावार होगी जबरदस्त कमाई

source

Previous post यूपी में हीटवेव के असर से गंगा भी नहीं रही अछूती! जलस्तर में गिरावट ने बनाया रिकॉर्ड, – ABP न्यूज़
Next post यूपी के इस स्टेडियम में शुरू होने वाली है कबड्डी लीग, 120 प्रतिभागी होंगे शामिल, जानें तारीख – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close
Menu