Lok Sabha Election Winners Full List: लोकसभा चुनाव के लिए जारी वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लीड राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 293 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 233 सीटों पर आगे है. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, हालांकि उनका सामना एक मजबूत विपक्ष से होने वाला है. भाजपा 543 सीटों में से 241 पर आगे है जबकि कांग्रेस ने 99 पर बढ़त बना रखी है. 
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
