TV9 Bharatvarsh opinion poll: न बीजेपी का धमाल, कांग्रेस-अकाली का सूपड़ा साफ, पंजाब में फिर कौन करेगा – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव | Updated at : 26 Mar 2024 11:43 AM (IST)

पंजाब में कौन मारेगी बाजी? ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. पिछली बार की तरह ही इस बार भी लोकसभा चुनाव सात चरण में होंगे. वहीं पंजाब की 13 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी. यहां सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा.  4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे. पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है.
राज्य में इंडिया अलायंस में शामिल AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन पाई है. यहां कांग्रेस, AAP, बीजेपी के साथ-साथ अकाली दल भी मैदान में होगी. पिछले चुनाव में यहां बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर चुनाव लड़ा था. हाालंकि इस बार सभी दल पंजाब में अकेले चुनाव लड़ रहे हैं.
AAP की बंपर जीत का अनुमान
इस बीच टीवी9 भारतवर्ष ने पंजाब में एक सर्वे किया है. सर्वे में कांग्रेस पार्टी और अकाली दल दोनों को ही बड़ा झटका लगता दिख रहा है. बीजेपी को यहां दो सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलने का अनुमान है. 
कांग्रेस का नहीं खुलेगा खाता
सर्वे के अनुसार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 11 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं. सर्वे से सामने आया है कि पिछली बार 8 सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार पंजाब में अपना खाता भी नहीं खोल सकेगी. वहीं, अकाली दल को भी कोई सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यह दावे करते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी. वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी पंजाब में अपनी जीत का दावा करती रही है. इस बीच खबर है कि बीजेपी और अकाली दल एक बार फिर पंजाब में साथ आ सकते हैं.  
2019 में कांग्रेस ने मारी बाजी
दोनों ही दलों के बीच किसान आंदोलन के वक्त साल 2020 में अलायंस टूट गया था. ऐसे में अगर दोनों दल साथ आते हैं तो इससे आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है. 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, अकाली और बीजेपी को 2-2 सीटें मिली थीं, जबकि AAP महज 1 सीट जीतने में सफल हो पाई थी.  
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: बॉलीवुड की क्वीन कंगना, ड्रीम गर्ल हेमा, निरहुआ, BJP ने झोंक दी पूरी स्टार पावर, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Election: कौन हैं इमाम मुहिबुल्लाह? रामपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जो लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने नहीं मानी आजम की बात
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के लिए किसने की इंडिया में 50 मुस्लिम उम्मीदवार की डिमांड, जानें
Ruchi Vira Net Worth: करोड़ों की जमीन, लाखों के गहने, जानें कितनी अमीर हैं मुरादाबाद की सपा कैंडिडेट रुचि वीरा
Lok Sabha Election 2024 Live: अखिलेश यादव ने नहीं मानी आजम खान की बात, रामपुर में सपा के टिकट पर मोहिबुल्लाह नदवी नामांकन दाखिल करने पहुंचे
Lok Sabha Election 2024: BSP ने उतारे दोधारी उम्मीदवार, मायावती की इस चाल में फंसे बीजेपी और इंडिया दोनों
ED की जब्त संपत्तियों को गरीबों में बांटेगी सरकार, बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
अरविंद केजरीवाल पर अमेरिका की टिप्पणी से भारत नाराज! US राजनयिक को किया तलब
Hurun List: मुंबई में 92, बीजिंग में 91 अरबपति, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया उनका मुल्क क्यों रह गया फिसड्डी
सैफ अली खान की किस बात पर फिदा हो गई थीं करीना कपूर? शादी के 12 साल बाद एक्ट्रेस ने खोला राज
BJP Star Campaigner: पहले बिहार से आउट… अब स्टार प्रचारक लिस्ट से भी गायब हुए पवन सिंह

source

Previous post PM Called Rekha Patra: पीएम मोदी ने किया रेखा पात्रा को फोन; संदेशखाली मामले के बाद चर्चा में आई थीं – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Elections 2024 Highlights: पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को बताया 'शक्ति स्वरूपा', सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ EC में शिकायत, BJP की छठी लिस्ट जारी – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *