कांग्रेस की 7वीं लिस्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के नाम, जानें- किसे कहां से मिला टिकट – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: March 26, 2024 10:16 PM IST
By Gaurav Barar
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की चार और तमिलनाडु (Tamil Nadu) की एक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सातवीं लिस्ट जारी की गई.’
कांग्रेस ने छत्तीसगढ की सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है. वहीं, तमिलनाडु की माइलादुत्रयी सीट से आर सुधा को चुनावी मैदान में उतारा गया है.


कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सातवीं लिस्ट जारी की गई। pic.twitter.com/d4gAICuS45
— Congress (@INCIndia) March 26, 2024

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी. सूची में राजस्थान की सीटों के लिए चार और तमिलनाडु की एक सीट के लिए एक नाम शामिल था. छठी लिस्ट में राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद सीट से सुदर्शन रावत और भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया.
कांग्रेस पार्टी ने कोटा सीट से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा है जबकि तमिलनाडु की तिरुनेलवेली सीट से सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है. वहीं रविवार को पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की थी. जिसमें जयपुर से सुनील शर्मा की उम्मीदवारी पर हंगामे के बाद उनकी जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया था.

मुरारी लाल मीना को राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि प्रतिभा सुरेश धानोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस ने शनिवार को 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी. सातवीं सूची के साथ कांग्रेस अब तक 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की 7वीं लिस्ट जारी, पांच उम्मीदवारों के नाम, जानें- किसे कहां से मिला टिकट
हरियाणा: लोकसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला की पार्टी का बड़ा फैसला, BJP से अलग होने के बाद किया ये ऐलान
भीषण गर्मी के बीच होगी लोकसभा के लिए वोटिंग, EC ने मतदाताओं के लिए जारी की Dos और Don’ts की लिस्ट
Today’s Breaking News: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 15 किलो हेरोइन जब्त की, तीन आरोपी को दबोचा
Sonam Wangchuk ने 21 दिनों के बाद खत्म की भूख हड़ताल, इन मांगों को लेकर बैठे थे धरने पर
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: अमरावती से नवनीत राणा की उम्मीदवारी का विरोध, इस पार्टी ने दी महायुती – ABP न्यूज़
Next post 'आप शक्ति स्वरूपा हैं'… संदेशखाली पीड़िता और बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर बोले PM मोदी – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *