Saran Lok Sabha Election Date: सारण और महाराजगंज में कब होगा मतदान, जानिए तारीख और चरण की एक-एक जानकारी यहां.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Saran Lok Sabha Election Date सारण जिले के महाराजगंज एवं सारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सारण लोकसभा क्षेत्र का मतदान 20 मई को होगा। यहां पांचवें चरण में चुनाव होगा। पांचवें चरण का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जागरण संवाददाता, छपरा। Saran Lok Sabha Election Date: सारण जिले के महाराजगंज एवं सारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सारण लोकसभा क्षेत्र का मतदान 20 मई को होगा।

prime article banner

यहां पांचवें चरण में चुनाव होगा। पांचवें चरण का नोटिफिकेशन 26 अप्रैल को जारी होगा, इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का मतदान 25 मई को होगा। छठे चरण का नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी होगा। इसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सारण एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र का मतगणना चार जून को होगा।

जबकि चुनाव प्रक्रिया छह जून को पूरी कर ली जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सारण जिले में कुल 30 लाख 55 हजार 859 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाता 15 लाख 98 हजार 316, महिला मतदाता 14 लाख 57 हजार 534 एवं नौं मंगलामुखी मतदाता हैं। चुनाव के घोषणा के बाद पूरे जिले से बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटाने का काम शुरू हो गया।
मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान रहेंगे तैनात: उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन किया गया है। उन मतदान केंद्रों पर पर सशस्त्र बल के जवान तैनात किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
मतदाताओं को डराने धमकाने वाले लोगों को भी चिह्नित किया गया है। इन पर सीसीए एवं 107 की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बैंकों से मोटी लेनदेन करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। मतदाताओं को धमकाने वाले लोगों को भी किया जा रहा है चिह्नित: इतना ही नहीं हथियार प्रदर्शित कर मतदाताओं को भयभीत करने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि इस बार शस्त्र सत्यापन के दौरान गोली का भी हिसाब लिया जा रहा है। गोली का हिसाब नहीं देने वाले शास्त्रधारियों का लाइसेंस भी रद किया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी सहायक समाहर्ता श्रेयश्री, नगर आयुक्त सुमित कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
Chirag Paswan: चिराग के 4 मजबूत पक्ष, जिनकी वजह से भाजपा ने शर्तें मानीं, चाचा पारस को नहीं मिली तवज्जो
Bihar News: बिहार में रसोइयों के लिए खुशखबरी… इतने रुपये तक बढ़ सकता है मानदेय, राज्य सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

source

Previous post Loksabha Election 2024: 90% उम्मीदवारों का ऐलान, 100 मौजूदा सांसदों का टिकट कटा, लोकसभा चुनाव में कितनी कारगर है BJP की ये रणनीति – मनी कंट्रोल
Next post West UP News Live: 31 मार्च को मेरठ आएंगे पीएम मोदी, नामांकन करने पहुंचे सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *