Lok Sabha Election 2024: 16 या 17 मार्च… कब होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान?.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल मिल रहे संकेतों के अनुसार 16 या 17 मार्च को इसकी घोषणा की जा सकती है। 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। जिस तरह से चुनावी हलचल बढ़ी है उससे यह साफ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। फिलहाल मिल रहे संकेतों के अनुसार, 16 या 17 मार्च को इसकी घोषणा की जा सकती है।

prime article banner

पिछली बार 10 मार्च को हो गई थी घोषणा

2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च को ही कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने 2019 में लोकसभा चुनाव का एलान रविवार को किया था। जिस तरह से चुनावी हलचल बढ़ी है, उससे यह साफ है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। 

देरी की संभावना हुई कम

दरअसल, मतदान की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्तों के दोनों खाली पदों को भरा जाना था, जो बीते दिन भर लिया गया। 14 मार्च को पीएम की अगुआई में चयन समिति की अहम बैठक में ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया। 

चुनाव की घोषणा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा आयोग

इस बीच माना जा रहा है कि आयोग आज या कल चुनाव की घोषणा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देगा। सूत्रों की मानें तो आयोग ने 16 और 17 मार्च के दिन को आरक्षित रखा है। साथ ही अपने शीर्ष अधिकारियों को शहर से बाहर नहीं जाने के लिए कहा है। 

source

Previous post शिंदे गुट 22 सीट लड़ने पर अड़ा, सीट शेयरिंग पर फंसा पेच – Jansatta
Next post Lok Sabha Election 2024: BJP ने कंगना रनौत को दिया टिकट तो प्रतिभा सिंह ने बदला 'मूड', क्या लड़ेंगी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *