रामायण के राम के लिए वोट मांगेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 31 मार्च को मेरठ में करेंगे रैली, जयंत चौधरी भी साथ आएंगे नजर – Jansatta

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है। आने वाली 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए वोट मांगेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी के लिए चुनावी रैली करेंगे। इस रैली में रालोद चीफ जयंत चौधरी भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।
मेरठ लोकसभा सीट पर हुए पिछले सात लोकसभा चुनावों में से बीजेपी को पांच पर जीत मिली है। बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने यहां साल 2009, साल 2014 और साल 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। इससे पहले बीजेपी ने इस सीट पर साल 1996 और साल 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। साल 1999 और साल 2004 में यहां क्रमश: कांग्रेस के अवतार भड़ाना और बसपा के मोहम्मद शाहिद ने जीत दर्ज की थी।
साल 2014 में मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 5,32,981 वोट मिले थे जबकि बसपा के मोहम्मद शाहिद अखलाक 3,00,655 और शाहिद मंजूर को 2,11,759 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने नगमा को प्रत्याशी बनाया था, उन्हें सिर्फ 42,911 वोट हासिल हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल को मुस्लिम वोट बंटने का साफ फायदा मिला था।
2019 के लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन था। यह सीट बसपा के हिस्से में आई थी। बीएसपी ने इस सीट पर हाजी मोहम्मद याकूब को मैदान में उतारा था। हाजी मोहम्मद याकूब को 5,81,455 वोट मिले जबकि बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल 5,86,184 वोट लेकर चुनाव जीत गए। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को इस चुनाव में 34,479 वोट हासिल हुए।

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: अब भी कोई लगाए मोदी-मोदी के नारे तो मारने चाहिए थप्पड़- ऐसा क्यों बोले – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: भूपेंद्र हुड्डा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, दीपेंद्र हुड्डा ने इन दो – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *