click this icon for latest updates
Updated: March 27, 2024 11:28 PM IST
By Gaurav Barar
Meeurt Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है. देश में इस बार 7 फेज में चुनाव होने हैं. 19 अप्रैल को पहले फेज के लिए और 1 जून को आखिरी फेज के लिए मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.
लोकसभा चुनाव में सभी की नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी होती हैं. राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं और माना जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से ही होकर गुजरता है. यूपी की कई सीटें भी अपने उम्मीदवारों और इतिहास के कारण सुर्खियों में रहती हैं. ऐसी ही एक सीट है- मेरठ लोकसभा सीट.
मेरठ पीएम मोदी का भी पंसदीदा शहर है. पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में सबसे पहले रैली या यूं कहें कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद मेरठ से ही करते हैं. 2014 में पीएम मोदी ने पहले रैली मेरठ में की थी. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ये सिलसिला जारी रहा. अबकी बार भी ऐसा ही होने जा रहा है. पीएम मोदी 31 मार्च को मेरठ से चुनावी हुंकार भरने वाले हैं.
मेरठ, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित जिला है. मेरठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा है. यहां भारतीय सेना की एक छावनी भी है. मेरठ का सर्राफा एशिया का नंबर 1 का व्यवसाय बाजार है. मेरठ को देश की स्पोर्ट्स सिटी भी कहा जाता है. 1857 की क्रांति भी मेरठ से शुरू हुई थी. धार्मिक तौर पर भी मेरठ का काफी महत्व है. महाभारत कालीन हस्तिनापुर शहर मेरठ में ही स्थित है. मेरठ को रावण की ससुराल भी कहा जाता है. मान्यता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी मेरठ की ही रहने वाली थीं.
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा. मतगणना और परिणामों की घोषणा की तारीख 4 जून है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दल मेरठ में उम्मीदवार उतारते हैं. बीजेपी ने मेरठ से इस बार लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया है. इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे में ये सीट समाजवादी पार्टी को मिली है. सपा ने यहां से भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बसपा की ओर से देवव्रत त्यागी मैदान में होंगे.
लोकसभा चुनाव 2019 में मेरठ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने जीत हासिल की थी. दूसरे नंबर पर बसपा पार्टी के हाजी मोहम्मद याकूब रहे थे. करीबी मुकाबले में राजेंद्र अग्रवाल को 5,86,184 वोट मिले थए जबकि हाजी मोहम्मद याकूब को 5,81,455 वोट प्राप्त हुए थे. जीत का अंतर 4729 वोटों का रहा था.
2014 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने इस सीट पर जीत पर परचम लहराया था. 2004 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी.
मेरठ में इस बार का लोकसभा चुनाव कुछ अलग होने वाला है, लेकिन नतीजे शायद अलग न हों. राजीनितक पंडितों की मानें तो बीजेपी को यहां ज्यादा मुश्किल नहीं होगी. बीजेपी के साथ रालोद भी है. जिसका पश्चिमी यूपी में खासा दबदबा है. जाटलैंड होने के कारण यहां रालोद को अच्छा खासा वोट मिलता है. ऐसे में बीजेपी-रालोद का गठबंधन यहां बीजेपी के लिए रास्ता आसान कर सकता है.
मेरठ सामान्य श्रेणी की संसद सीट है. इसमें मेरठ के साथ हापुड जिले का कुछ हिस्सा शामिल है. मेरठ संसदीय सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 366,345 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 19.4% है. एसटी मतदाता लगभग 1,888 हैं जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.1% है.
मेरठ संसदीय सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 534,410 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 28.3% है. मेरठ संसदीय सीट पर शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 1,353,966 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 71.7% है. 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार मेरठ संसदीय सीट के कुल मतदाता – 1888376 थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Meerut Lok Sabha Election 2024: यूपी की मेरठ बनी हॉट सीट, BJP ने रामायण के ‘राम’ को दिया टिकट, जानें- क्या बन रहे समीकरण
UP Lok Sabha Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी, सीएम योगी के अलावा LIST में ये 40 नाम
Lok Sabha Elections 2024: यूपी में सात MLA लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव, क्या पार्टियों की मंशा पूरी कर पाएंगे ये विधायक?
Lok Sabha Polls: वरुण गांधी पर बड़ा अपडेट, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; करेंगे यह काम- BJP ने पीलीभीत से काटा है टिकट
Azamgarh Lok Sabha Election: क्या उपचुनाव में मिली हार को जीत में बदल पाएंगे धर्मेंद्र, जानें- कैसा है अबकी बार आजमगढ़ का समीकरण?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
