By: मृत्युंजय सिंह | Updated at : 27 Mar 2024 09:15 AM (IST)
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (UBT) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही पार्टी ने उम्मीदवारों को लेकर जारी सस्पेंस खत्म कर दिया है. कांग्रेस नेता संजय निरुपम जिस जगह से टिकट मांग रहे थे, शिवसेना ने वहां से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है.
शिवसेना ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडकर, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, परभणी लोकसभा सीट से संजय जाधव, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, सांगली से चंद्रहार पाटिल और हिंगोली सीट से नागेश पाटिल को मैदान में उतारा है.
इसके अलावा संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव सीट से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे,रायगड से अनंत गीते, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊ, और ठाणे से राजन विचारे को टिकट मिला है. वहीं, उत्तर पूर्वी मुंबई से संजय दिना पाटिल और नार्थ वेस्ट मुंबई से अमोल कार्तिकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
NCP की लिस्ट आना बाकी
जहां एक ओर उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ MVA में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) ने अभी तक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.हालांकि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगी वोटिंग
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा पर पांच चरणों में वोटिंग होगी. यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस और एनडीए में सीधा मुकाबला होना है. यहां शिवसेना-यूबीटी, एनसीपी-शरद पवार और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, एनडीए में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट), एनसीपी (अजित पवार) और बीजेपी मिलकर चुनाव लडे़ंगे.
यह भी पढ़ें- Lok Sabah Election: यूपी की इन 5 सीटों पर 2019 के चक्रव्यूह में फंस गई थी BJP, 2024 में वहां क्या होगा?
Chunavi kissa: संजय गांधी से जब भिड़ गए थे इंद्र कुमार गुजराल, बोले थे- तुम्हारा नहीं, तुम्हारी मां का मंत्री हूं
Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने 7 लिस्ट के जरिए उतारे 400 से ज्यादा उम्मीदवार, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट
Congress Candidates Eighth List: कांग्रेस ने जारी कर दी लोकसभा चुनाव के लिए आठवीं लिस्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज के खिलाफ उतारे उम्मीदवार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले VVPAT मशीन गायब होने से मचा हड़कंप, जानें यहां कब होनी है वोटिंग
Lok Sabha Elections 2024: अधीर चौधरी के बुलावे में नहीं है दम! चाह कर भी वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल नहीं कर पाएगी पार्टी, ये रही वजह
SRH vs MI: पांड्या की कप्तानी में कटी मुंबई की नाक, हेड-अभिषेक के बाद क्लासेन ने गेंदबाजों को धोया
BJP Candidates Seventh List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की सातवीं लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट
500 थी सैलरी, आज आलीशान घर, महंगी गाड़ी और 300 करोड़ का मालिक है ये बच्चा, पहचाना क्या
Tamatar Ki Chutney: इस बार पंजाबी स्टाइल से बनाएं टमाटर की चटनी, खाने में लाएगा अलग सा टेस्ट
AP Assembly Elections 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा और उपचुनावों के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, नायब सिंह सैनी को भी दिया टिकट
