Breaking News: कंगना ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- कौन लिखता है ऐसे भाषण
West Bengal Breaking News : अप्रैल के अंत तक जारी हो सकते हैं माध्यमिक के नतीजे
Jharkhand Breaking News Live: कोडरमा में कुएं में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत
UP Breaking News: सपा की लिस्ट में 18 स्टार प्रचारक, जया बच्चन व आजम खां शामिल
West Bengal Breaking News Live : घाटाल के भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा शोकॉज नोटिस
Trending Tags:
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डंका बजेगा. भाजपा से लेकर कांग्रेस तक ने इसकी तैयारी कर ली है.
लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. राजनीतिक दल कमर कस कर चुनावी मैदान में ताल ठोंकने उतर चुके हैं. लड़ाई आर-पार की है, तो जीत के हथकंडे भी नये और अनूठे हैं. कुछ साल पहले तक जो चुनाव प्रचार सोशल मीडिया के सहारे हो रहा था, अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तक पहुंच चुका है.
लोकसभा चुनाव के प्रचार में इस बार कांग्रेस बहुत आक्रामक तरीके से प्रचार अभियान चलाने जा रही है. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) का सहारा लिया जायेगा. वहीं, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को अलग-अलग राज्यों की जनता को उनकी ही मातृभाषा में पहुंचाने के लिए एआइ डबिंग तकनीक का सहारा ले रही है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार बड़े पैमाने पर एआइ तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण अब देश की आठ भाषाओं में उपलब्ध है.
पीएम मोदी आमतौर पर हिंदी में ही अपना भाषण देते हैं. उनके भाषण को अलग-अलग राज्यों की जनता को उनकी ही मातृभाषा में पहुंचाने के लिए भाजपा एआइ डबिंग तकनीक का सहारा ले रही है. इस तकनीक से मोदी के भाषण को देश की आठ भाषाओं बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, मराठी, उड़िया और मलयालम में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.
Also Read : दक्षिण से तय होगा दिल्ली का रास्ता, कर्नाटक में दो चरणों में 26 अप्रैल व 7 मई को मतदान, आंध्र में 13 मई को
इस बार कांग्रेस आक्रामक प्रचार अभियान चलाने जा रही है. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लिया जायेगा. भाजपा की ओर से कांग्रेस पर देश के बंटवारे, जम्मू-कश्मीर की समस्या के आरोप लगते रहे हैं. इनका जवाब एआइ वीडियो के माध्यम से खुद महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल देते नजर आयेंगे.
इसके लिए नेताओं के पुराने और एआइ तकनीक से बनाये नये वीडियो का उपयोग प्रचार में होगा. कांग्रेस इस तरह के अभियान का नाम, ‘अगर गांधी और नेहरू जिंदा होते’ दे सकती है. इसके तहत ऐतिहासिक किताबों से महापुरुषों की बातों के वीडियो भी एआइ तकनीक से बनवाने की रणनीति है.
Also Read : PM Modi: ‘कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते…’ पीएम मोदी ने बोला हमला, ट्वीट में किया कच्चातिवु द्वीप का जिक्र
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2023 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
