click this icon for latest updates
Published: April 2, 2024 10:04 PM IST
By Gaurav Barar
Uttarakhand Lok Sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने बीजेपी के तीसरी बार चुनाव जीतने पर देश में आग लगने संबंधी बयान देने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोलते हुए जनता से कहा कि वह कांग्रेस को हर जगह से चुन-चुन कर साफ कर दें.
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए रूद्रपुर में ‘विजय शंखनाद’ रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों द्वारा उन्हें धमकी और गालियां दी जा रही हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं.
उन्होंने जनता से पूछा, ‘क्या आग लगाने की बात आपको मंजूर है? क्या आग लगाने की यह भाषा लोकतंत्र की भाषा? ऐसे लोगों को सजा देंगे?’ उन्होंने जनता से कहा, ‘ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दें. इनको मैदान में नहीं रहने दें.’
रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘इंडी’ गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर भाजपा ‘मैच फिक्सिंग’ के जरिए जीतती है और संविधान बदलती है तो देश में आग लग जाएगी और वह बचेगा नहीं. मोदी ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं बचा है और इसलिए वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गयी है.
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है. कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के सुरेश का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कहने वाले अपने एक बड़े नेता को सजा देने की बजाय उसने उसे चुनाव में टिकट दे दिया.
विपक्ष पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, ‘तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा. यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं.’ उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार से हर गरीब का हक छिनता है, हर मध्यम वर्ग का हक छिनता है और मैं किसी गरीब या मध्यम वर्ग का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
TMC नेता महुआ मोइत्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
Lok Sabha Poll: प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर लगी मुहर! 15 के बाद आधिकारिक ऐलान संभव
Lok Sabha Elections 2024: क्या यूपी में सिर्फ दो दलों का गठबंधन बनकर रह गया INDIA ब्लॉक?
Lok Sabha Polls: BJP सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल, टिकट कटने से थे नाराज- कहा- 'पार्टी से मिले धोखे से सदमे में हूं'
Jharkhand Lok Sabha Polls: 'INDIA' गठबंधन को CPI ने फिर दिया झटका, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
