IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report, Weather: अहमदाबाद में होगी रनों की बारिश? जानें मौसम और पिच का हाल – Jansatta

Spread the love

GT vs PBKS IPL 2024 Narendra Modi Stadium Ahmedabad Pitch Report And Weather Forecast Today Match in Hindi: आईपीएल 2024 में 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने दो में जीत हासिल की है। वह अब तक अपने घरेलू मैदान पर कोई मैच नहीं हारी है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन इसके बाद वह अगले दो मैच हार गई।
GT vs PBKS LIVE Updates
गुजरात और पंजाब के बीच मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। इस स्टेडियम की आउटफील्ड काफी तेज हैं। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज काफी पिटते नजर आते हैं वहीं तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस मैदान पर बड़े स्कोर बनते दिखाई दिए हैं। बीते सीजन पांच बार यहां पहली पारी का स्कोर 200 के पार पहुंचा था। इस मैदान पर अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं जिसमें से 14 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है वहीं 14 ही मैचों में चेज करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
गुजरात टाइटंस की टीम इस लीग में केवल दो ही सीजन पुरानी है। दो सीजन में इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। तीन में से दो बार गुजरात टाइटंस ने मैच जीता है वहीं पंजाब किंग्स की टीम केवल एक ही बार मैच जीत पाई है। आंकड़ों से गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है लेकिन पंजाब को वह कम नहीं आंक सकती।
मौसम की बात करें तो खिलाड़ियों को यहां ज्यादा परेशानी नहीं होगी। मौसम साफ रहेगा और फैंस को पूरा एक्शन देखने को मिलेगा। अहमदाबाद में मैच शुरू होने के समय दिन का तापमान 35 डिग्री तक होगा। वहीं मैच के अंत तक 31 से 29 डिग्री तक हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। दिन की ह्यूमिडिटी 33 फीसदी से अधिक होने की उम्मीद नहीं है।

source

Previous post मोदी बोले-तीसरे टर्म में फ्री बिजली का टारगेट: देश में आग लगाने की बात करने वालों को चुन-चुनकर साफ कर दो, क… – Dainik Bhaskar
Next post PM Narendra Modi News: 'परिवारवाद में टीम मोदी भी कम नहीं', जानिए तेजस्वी यादव ने किस-किस के नाम गिनाए – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *