गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 200 रन का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा क्रीज पर हैं। शशांक सिंह फिफ्टी बना चुके हैं। उन्होंने 25 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।
जितेश शर्मा 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने दर्शन नालकंडे के हाथों कैच कराया।
मोहित शर्मा ने सिकंदर रजा को कॉट बिहाइंड आउट कराया। सैम करन 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह ओमरजई ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराया।
नूर अहमद ने प्रभसिमरन सिंह (35 रन) और जॉनी बेयरस्टो (22 रन) के विकेट लिए। उमेश यादव ने कप्तान शिखर धवन (एक रन) को बोल्ड मारा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 48 बॉल पर 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन 33 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब से कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। हरप्रीत ब्रार और हर्षल पटेल एक-एक विकेट मिला।
GT Vs PBKS मैच का स्कोरकार्ड
17वें ओवर में शशांक सिंह ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी जमाई। शशांक ने IPL में पहली फिफ्टी जमाई है। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 175/6 रहा।
16वें ओवर की तीसरी बॉल पर पंजाब को छठा झटका लगा। यहां राशिद खान ने जितेश शर्मा को दर्शन नालकंडे के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में पंजाब ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया।
इम्पैक्ट प्लेयर मोहित शर्मा 13वें ओवर में पहली बार बॉलिंग करने आए। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी ही बॉल पर सिकंदर रजा को कॉट बिहाइंड करा दिया। सिकंदर ने 16 बॉल पर 15 रन बनाए।
शशांक सिंह ने पंजाब की ओर से 11वां ओवर डालने आए उमेश यादव की ओवर में लगातार तीन बाउंड्री जमाई। इनमें दो चौके और एक छक्क शामिल रहा। शशांक ने चौथी बॉल पर चौका, पांचवीं बार छक्का और छठी पर चौका जमाया। उनके चौके के साथ टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल किया।
9वें ओवर में पंजाब ने चौथा विकेट गंवा दिया है। नौवें ओवर की चौथी बॉल पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने सैम करन को केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 73/4 रहा।
8वें ओवर की दूसरी बॉल पर नूर अहमद ने अपना दूसरा विकेट हासिल किया। उन्होंने प्रभसिमरन को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। नूर ने पिछले ओवर में बेयरस्टो को बोल्ड किया था। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 68/3 रहा।
छठे ओवर की पहली बॉल पर पंजाब को दूसरा झटका लगा। नूर अहमद ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। पावरप्ले में पंजाब का स्कोर 54/2 रहा।
दूसरा ओवर डालने आए उमेश यादव ने पहली बॉल पर शिखर धवन को बोल्ड कर दिया। उमेश की लेंथ बॉल शिखर के बैट का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप से टकराई। धवन एक रन बनाकर आउट हुए।
जॉनी बेयरस्टो ने पहला ओवर लेकर आए अजमतुल्लाह ओमरजई के ओवर में तीन चौके जमाए। उन्होंने दूसरी, चौथी और पांचवीं बॉल को रस्सी के बाहर पहुंचाया। इस ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 13 रन रहा।
गुजरात टाइटंस ने मोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। वे राहुल तेवतिया की जगह मैदान पर उतरे हैं।
राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह के ओवर की आखिरी दो बॉल पर लगातार दो चौके जमाए। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाते हुए पंजाब को 200 रन का टारगेट दिया। कप्तान शुभमन गिल 48 बॉल पर 89 रन बनाकर आउट हुए।
18वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। कगिसो रबाडा ने ओवर की चौथी बॉल पर विजय शंकर को हरप्रीत ब्रार के हाथों कैच कराया। रबाडा ने दूसरा विकेट हासिल किया है। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 166/4 रहा।
17वें ओवर में गुजरात ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हर्षल पटेल के ओवर की चौथी बॉल पर शुभमन गिल ने छक्का जमाकर स्कोर 150 रन पहुंचाया। इस ओवर के बाद गुजरात ने तीन विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।
15वें ओवर में शुभमन गिल ने हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 31 बॉल पर फिफ्टी पारी की। यह गिल का 18वां IPL अर्धशतक है। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 134/3 रहा।
14वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवाया। ओवर की 5वीं बॉल पर हर्षल पटेल ने साई सुदर्शन को स्लोअर बाउंसर पर फंसाया। सुदर्शन विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच हुए। उन्होंने 33 रन बनाए। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 123/3 रहा।
13वें ओवर में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। रबाडा के ओवर की 5वीं बॉल पर साई सुदर्शन ने सिंगल लेकर 50 रन की साझेदारी पूरी की। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 119/2 रहा।
12वें ओवर में गुजरात ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है। सिकंदर रजा के इस ओवर में साई सुदर्शन ने लगातार दो चौके जमाए और टीम का स्कोर 100 पार कराया। ओवर के बाद गुजरात ने दो विकेट पर 105 रन बना लिए हैं।
9वें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा। हरप्रीत ब्रार ने ओवर की तीसरी बॉल पर केन विलियमसन को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। इस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 75/2 रहा।
छठे ओवर में विलियमसन और गिल की जोड़ी ने सैम करन के ओवर में 11 रन बनाए। ओवर की चौथी बॉल पर विलियमसन के चौके के साथ टीम का स्कोर 50 पार पहुंचा। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 52 रन बना लिए हैं।
तीसरा ओवर डालने आए कगिसो रबाडा ने पंजाब को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने ओवर की आखिरी बॉल पर गुजरात के ओपनर ऋद्धिमान साहा (11 रन) को धवन के हाथों कैच कराया। रबाडा ने साहा को चौथी बार आउट किया है। इस ओवर के बाद गुजराज का स्कोर 29/1 रहा।
पंजाब से हरप्रीत बरार ने पहला ओवर फेंका। ऋद्धिमान साहा ने शुरुआती 4 गेंदों पर एक रन बनाया। शुभमन गिल ने ओवर की आखिरी बॉल पर सिक्स लगा दिया। ओवर से कुल 7 रन बने।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव और दर्शन नालकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट : बीआर शरथ, मोहित शर्मा, संदीप वॉरियर्स, अनुभव मनोहर और मानव सुथार।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत ब्रार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: तनय थ्यागराजन, नाथन एलिस, अशुतोष शर्मा, राहुल चाहर, विधिवत कटप्पा।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब की ओर से चोटिल लियम लिविंगस्टन की जगह सिकंदर रजा को मौका मिला है, जबकि गुजरात की ओर से मिलर इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह केन विलियमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।
अहमदाबाद में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, क्योंकि पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं। 2 में GT और महज एक में PBKS को जीत मिली। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
