जमुई में पीएम बोले-अब भारत घर में घुसकर मारता है: नीतीश ने कहा- नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे; मैं क… – Dainik Bhaskar

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई के खैरा में सभा को 28 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू के जंगलराज, भ्रष्टाचार और इंडी अलायंस पर निशाना साधा।
पीएम ने कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा है। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया।
पीएम ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने देश का नाम खराब किया है। राजद के लोग जमीनों पर कब्जा करते हैं। राजद सरकार में युवतियों को सड़क पर से उठा लिया जाता था।
फिर कहा- अब मैं कहीं नहीं जाऊंगा
इस दौरान नीतीश ने फिर से ये बात दोहराई कि प्रधानमंत्री जी मैं कहीं नहीं जाऊंगा। आपके साथ ही रहूंगा। पीएम मोदी और सीएम नीतीश 32 दिन बाद फिर एक साथ एक मंच पर हैं। इससे पहले औरंगाबाद में दोनों एक मंच पर नजर आए थे।
नीतीश ने फिर कहा- अब कहीं नहीं जाऊंगा, लालू के जंगलराज की याद दिलाई
सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने भी लालू सरकार के जंगलराज की याद दिलाई। कहा- पहले हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब सब कंट्रोल में है। इन लोगों को ले आएंगे तो ये फिर से यही सब करवाएंगे।
PM मोदी की सभा मिनट टु मिनट जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें…
नीतीश कुमार ने कहा कि वो लोग झूठा बोलते हैं। हम लोगों के काम को अपना बताते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए हमने उनका साथ छोड़ा। अब हम साथ हैं। अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे।
नीतीश कुमार लालू-राबड़ी सरकार का नाम लिए बगैर आक्रामक हो गए। उन्होंने कहा कि आपको 15 साल मौका मिला, आपके दौर में शाम में कोई घर से नहीं निकलता था, हम लोगों ने कितना काम किया है। हम लोग दोबारा से एक साथ आ गए हैं। हम लोग राज्य में काम कर रहे हैं, केंद्र में 10 से प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। देखिए कैसा पुल बना है, ये क्या पहले था? पहले हिंदू मुस्लिम का विवाद भी होता था, लेकिन हम लोग सत्ता में आए तो ये सब बंद हो गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जमुई पधारने के लिए प्रधानमंत्री जी आपको खूब धन्यवाद है। आपने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिया है। इसके लिए आपका खूब सारा शुक्रिया। भाषण के आखिर में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए जनता का हाथ उठावाकर चुनाव में जीत दिलवाने का समर्थन लिया। नीतीश के इस अंदाज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कुराते हुए दिखे।
नीतीश कुमार ने हिंदी और मगही मिक्स भाषा में कहा- ‘आप लोग इस उम्मीदवार को जिताइगा ना जी, हाथ उठाकर बतावा, हाथ उठाकर बोला कि जिताएंगे। चलिए ई बीच वाले भी हाथ उठाअव, कुल लोग हाथ उठाअव, चलिए धन्यवाद।
पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी हमारे ऊपर हमला कर के चले जाते थे। कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। हमने कहा ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपको याद है ना 2005 से पहले कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। पहले लड़के-लड़कियां घर से नहीं निकले थे, अब सब निकलते हैं। अब हम इधर-उधर होने वाले नहीं हैं।
मुस्लिमों को मैसेज
नीतीश ने कहा कि हमारे पहले यहां पर झगड़ा होता था। मुस्लिम-हिंदू लड़ाई होता था। हम लोग जब आए तो ये बंद हुआ। इसे याद रखिएगा। वे फिर आए तो लड़वाएंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने के लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं। 2005 से हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं। हमने बहुत तेजी से काम किया। नीतीश ने जंगलराज का याद दिलाया। कहा कि अब भाई-भाई कर रहा है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ये पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जो संकल्प लिया वो काम पूरा किया। ये गरीबों का कल्याण करने वाले प्रधानमंत्री हैं। देश में जब तक मोदी सरकार है एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। बिहार में भी कानून का राज अब कायम है। बालू, शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। माफिया को जेल में रहना पड़ेगा या बिहार छोड़ना पड़ेगा। इस बार हम सभी 40 सीटें जीतकर आपकों प्रधानमंत्री बनाएंगे।
जब हमारे प्रधानमंत्री मोदी बिहार में लोकसभा चुनाव की शुरुआत करते हैं तो वह जमुई से ही करते हैं। इसके पहले जमुई में जब सभा की थी, तब मेरे पिता रामविलास पासवान मौजूद रहे। मैं प्रधानमंत्री को आश्वस्त करता हूं कि बिहार से 40 की 40 सीटें हम जीतेंगे।
पीएम मोदी जमुई के खैरा में सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लोजपा(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मंच पर पहुंच गए हैं। अब पीएम मोदी के आने का इंतजार है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 40 में से 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई है, लेकिन प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए जमुई को चुना है। जब से यहां कार्यक्रम तय हुआ, तब से हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली से आई SPG की टीम ने पिछले तीन दिनों से मोर्चा संभाल रखा है।
जमुई में हो रहे NDA के इस पहली चुनावी सभा में सभी घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। चिराग पासवान पहले से जमुई में मौजूद हैं। वो अपने बहनोई अरुण भारती के पक्ष में लगातार अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के लिए लोगों से चुनावी सभा में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं।
मंच पर चिराग पासवान के साथ-साथ अरुण भारती मौजूद रहेंगे। इनके अलावा हम के राष्ट्रीय संरक्षक और गया से NDA उम्मीदवार जीतन राम मांझी, काराकाट से उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, भाजपा की महिला नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणू देवी प्रमुख रूप से रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री की सभा में मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी गुरुवार की सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से सबसे पहले पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देवघर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 11:50 बजे जमुई के खैरा में बने सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद 11:55 बजे वो मंच पर होंगे। ठीक दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
उनका संबोधन 45 मिनट का होगा। भाषण खत्म होने के 10 मिनट बाद 12:55 बजे वो मंच से हेलीपैड के लिए निकलेंगे। दोपहर 1 बजे वापस देवघर के लिए हेलीकॉप्टर से निकल जाएंगे। देवघर से 1:40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
बता दें कि एक महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा बिहार दौरा है। जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनका ये पहला बिहार दौरा है। इससे पहले 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया आए थे। यहां उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही I.N.D.I.A पर सवाल खड़े किए थे।
इसके पहले पीएम मोदी ने 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में भी जनसभा की थी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Assam Lok Sabha Election Date 2024: असम में 3 चरण में होगा मतदान, देखें पूरा शेड्यूल – Aaj Tak
Next post PM Modi in Jamui : पीएम मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं, पढ़ें पूरी खबर – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *