click this icon for latest updates
Published: April 5, 2024 8:43 PM IST
By Gaurav Barar
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण वाले 12 लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को होम वोटिंग की शुरुआत हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा दी गयी है.
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता घर बैठे उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. जयपुर के बनीपार्क निवासी कमला देवी ने बताया कि 93 वर्ष की आयु होने के कारण वह मतदान करने से परहेज करने लगी थी, उन्हें चलने और खड़े रहने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
कमला देवी ने मतदान के बाद अपनी खुशी बयां करते हुए कहा कि इस नवाचार से चुनावों के प्रति बुजुर्गों में भी एक नई उर्जा का संचार होगा. उन्हीं की तरह अन्य मतदाताओं ने भी घर पर मतदान का लाभ उठाया.
पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए मतदान की प्रक्रिया पांच से 13 अप्रैल तक चलेगी. किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 15 से 16 अप्रैल के बीच होगा.
राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा.
वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा.
राजस्थान में 2019 के लोकसभा चुनाव भी दो फेज में हुए थे. राज्य की सभी 25 सीटों पर एनडीए उम्मदीवारों को जीत मिली थी. इनमें से बीजेपी ने 24 सीटें और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में पहले फेज के लिए होम वोटिंग शुरू, ये मतदाता घर से डाल सकते हैं वोट
Jalore Lok Sabha Election 2024: जालौर लोकसभा सीट पर वैभव गहलोत मैदान में, राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत की भी परीक्षा, जानें समीकरण
अस्पताल के बाहर ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चौंकाने वाला रहा स्टाफ का रवैया
Jaipur Lok Sabha Election 2024: 1952 से अब तक सिर्फ 3 बार जीती कांग्रेस, BJP के रंग में रंगता रहा है गुलाबी शहर जयपुर, इस बार क्या होगा?
Lok Sabha Polls 2024: अशोक गहलोत के बेटे वैभव के लिए क्या प्रचार करेंगे सचिन पायलट? जानें क्या दिया जवाब
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
