Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: वोटर लिस्ट से बाहर किए गए 1.77 लाख नाम, इस जिले के सबसे ज्‍यादा लोग शाम.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 प्रदेश के 13 जिलों की मतदाता सूची से एक लाख 77 हजार 619 नाम बाहर किए गए। वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं की बात करें तो सर्वाधिक 34 हजार 49 नाम देहरादून जिले से हटाए गए। इसके बाद हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जैसे बड़े जिलों से हटाए गए हैं। दूसरी तरफ सबसे कम नाम चंपावत व रुद्रप्रयाग से बाहर किए गए हैं।
सुमन सेमवाल, देहरादून। Lok Sabha Election 2024: चुनाव में पारदर्शी व्यवस्था और फर्जीवाड़े की आशंका को समाप्त करने के लिए पहली शर्त है पुख्ता मतदाता सूची। मतदाता सूची को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर समय-समय पर अपडेट भी किया जाता है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोग की मशीनरी बहुत पहले से इस काम मे जुट गई थी। ताकि वोटर लिस्ट से डुप्लीकेट नाम, स्थानांतरण और मृत्यु आदि की दशा में अप्रासंगिक नाम बाहर किए जा सकें। इस चुनाव के बिगुल बजने से पहले ही निर्वाचन तंत्र ने इस काम को पूरा कर दिया था। इसके तहत प्रदेश के 13 जिलों की मतदाता सूची से एक लाख 77 हजार 619 नाम बाहर किए गए।

विभिन्न कारणों से बाहर किए गए ये नाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में दर्ज जानकारी के मुताबिक, वोटर लिस्ट से ये नाम विभिन्न कारणों से बाहर किए गए हैं। दरअसल, मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी बीएलओ आदि के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन करवाते हैं। सूची अपडेट करने के लिए विशेष शिविर भी लगाए जाते हैं।
वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं की बात करें तो सर्वाधिक 34 हजार 49 नाम देहरादून जिले से हटाए गए। इसके बाद हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जैसे बड़े जिलों से हटाए गए हैं। दूसरी तरफ सबसे कम नाम चंपावत व रुद्रप्रयाग से बाहर किए गए हैं।

जिलावार मतदाता सूची से हटाए गए नाम

  • जिला, संख्या
  • देहरादून, 34,049
  • हरिद्वार, 25,936
  • ऊधम सिंह नगर, 22,415
  • पौड़ी, 17,647
  • नैनीताल, 16,020
  • पिथौरागढ़, 14,561
  • अल्मोड़ा, 12,360
  • टिहरी, 8,687
  • चमोली, 6,506
  • उत्तरकाशी, 6,489
  • बागेश्वर, 4,673
  • रुद्रप्रयाग, 4,242
  • चंपावत, 4,034

देहरादून में विधानसभावार हटाए गए नाम

  • विस क्षेत्र, संख्या
  • डोईवाला, 4,666
  • मसूरी, 4,662
  • रायपुर, 4,223
  • धर्मपुर, 4,213
  • ऋषिकेश, 3,788
  • राजपुर, 3,663
  • कैंट, 2,897
  • सहसपुर, 2,886
  • विकासनगर, 1,541
  • चकराता, 1,511

source

Previous post Lok Sabha Election: पीएम मोदी की कौन सी बात सुनकर रो पड़े चिराग पासवान, जानें – ABP न्यूज़
Next post Bihar Lok Sabha Election Date 2024: बिहार की 40 सीटों के लिए सात चरण में चुनाव, पहली वोटिंग 19 अप्रैल को – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *