सहारनपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा ने सहारनपुर के लिए अपनी पूरी कमर कस ली है. बता दे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सहारनपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना कर चुकी भाजपा इस बार कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती. सियासत के मैदान को फतेह करने के लिए यह सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है. यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सहारनपुर में लाइन लगी हुई है, जबकि विपक्ष अभी खामोश नजर आ रहा है. विपक्ष की तरफ से अभी तक कोई भी स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल और कैराना संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. आपको बता दे कि सहारनपुर के दिल्ली रोड स्तिथ राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित इस जनसभा को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री गाजियाबाद में शनिवार को शाम चार बजे भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में मालीवाड़ा चौक से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी रोड गाजियाबाद तक आयोजित एक रोड शो में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें : विदेशी छात्रों ने भारत आकर कमाए 15 करोड़, ऑडी कार से घूमते थे, खुल गई पोल, मच गई सनसनी
कहीं भी जाम नहीं लगे, इसकी व्यवस्था पुलिस ने बनाई
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को प्लान तैयार किया जा रहा है. कहीं भी जाम न लगे, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस तैनात रहेगी. बताया गया कि पांच हजार जवान जनसभा में सुरक्षा की कमान संभालेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 50 राजपत्रित अधिकारी, 100 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 1500 पुरुष और महिला कांस्टेबल, 5 कंपनी पीएसी सहित के अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे.
सहारनपुर से पीएम मोदी का गहरा नाता
वहीं, वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी का सहारनपुर से गहरा नाता है और हमेशा सहारनपुर की जनता प्यार और आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी को मिला है. वहीं, 2019 में लोकसभा में मिली हार को लेकर उन्होंने कहा कि एक बेमेल गठबंधन बना था जिसके कारण हमें नुकसान हुआ था. परंतु इस बार हमारा हर कार्यकर्ता जागरूक है. हर बूथ पर 50 से 60 कार्यकर्ता मौजूद है. वहीं, सहारनपुर के लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लोग काफी उत्साहित हैं.
.
Tags: Loksabha Elections, PM Modi, Pm modi laterst news, Pm Modi Rally, Pm narendra modi, PM Narendra Modi Rally, Prime Minister Narendra Modi, Saharanpur Big News, Saharanpur lok sabha election, Saharanpur news
शुरू करना चाहते हैं मॉर्निंग वॉक तो ये हैं पटना के बेस्ट प्लेस, सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं लोग
1968 से 1970 तक, आशा पारेख के हीरो ने 3 फिल्मों में पहनी पीली शर्ट! तीनों की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम
मां ने चप्पलों से की दी पिटाई, फिर घर से भी निकाला, मुंबई पहुंच बनी एक्ट्रेस और कर दी पैसों की बारिश, लेकिन…
सांप किन जानवरों और पक्षियों से बहुत डरता है, कुछ तो हमारे घरों में भी रहते हैं
गाने के लिरिक्स सुन भन्ना गया सिंगर की मां का दिमाग, रिलीज होते ही मची गदर, 1993 में झटके में बिकी थीं 10 लाख कैसेट
2 पीले और 3 हरे… ये 5 फल हैं कब्ज के घातक शत्रु, मिलेगा तुरंत रिलैक्स, जान लें आयुर्वेद का अचूक नुस्खा
'मुझे सब पता था फिर भी मैं…', प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ इश्क फरमा रहा था पॉपुलर स्टार, मुमताज संग दी जिसने बड़ी हिट
Photos: पीढ़ियों से चली आ रही ग्वालियर के महाराज-राघौगढ़ के राजा की अदावत, अब कौन अड़ गया मंत्री सिंधिया के सामने
रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, लपटें देख भागने लगे लोग, PHOTOS
