click this icon for latest updates
Published: April 4, 2024 3:57 PM IST
By Parinay Kumar
Purnia Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में चुनाव होने हैं. नतीजे 4 जून को आएंगे. बिहार की 40 सदस्यीय लोकसभा सीटों पर भी सभी सातों चरणों में वोटिंग होगी. पप्पू यादव की एंट्री के बाद बिहार की पूर्णिया सीट भी हॉईप्रोफाइल हो गई है. हाल ही में पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है. पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन यह सीट राजद (RJD) के खाते में आ गई. इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्णिया ने नामांकन दाखिल किया और मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया.
साल 1952 से 1971 तक इस सीट पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है. 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी ने हालांकि यहां सेंध लगाई थी, लेकिन अगले दो चुनाव में इस सीट पर फिर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया. पूर्णिया लोकसभा सीट पर बीते दो चुनावों की बात की जाए तो यहां जनता दल यूनाइटेड का कब्जा है. इससे पहले 2004 और 2009 में BJP के उदय सिंह (Uday Singh) यहां से चुनाव जीत चुके हैं. पूर्णिया से तीन बार पप्पू यादव भी जीत दर्ज कर चुके हैं. पप्पू यादव यहां 1991, 1996 और 1999 में चुनाव जीत चुके हैं. 2 बार उन्होंने इस सीट पर निर्दलीय जीत दर्ज की है. वहीं एक बार वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहे हैं.
पूर्णिया लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है. महागठबंधन की तरफ से RJD ने बीमा भारती को यहां से मैदान में उतारा है. वहीं, JDU के मौजूदा सांसद संतोष कुमार कुशवाहा (Santosh Kumar Kushwaha) लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं. कुशवाहा 2014 और 2019 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं. कांग्रेस की तरफ से टिकट नहीं मिलने के बाद पप्पू यादव ने यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है.
पूर्णिया में जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां के 60 फीसदी मतदाता हिन्दू, जबकि 40% मतदाता मुस्लिम हैं. इनमें तकरीबन 5 लाख SC-ST, BC व OBC मतदाता हैं. इसके अलावा यादव डेढ़ लाख, ब्राह्मण सवा लाख व राजपूत मतदाताओं की भी तकरीबन सवा लाख है. इनके अलावा एक लाख अन्य जातियों के मतदाता हैं. वहीं, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 7 लाख है. इलाके में पप्पू यादव लंबे समय से एक्टिव हैं और उनका वोटबैंक भी काफी मजबूत माना जाता है. देखना होगा कि पप्पू यादव क्या इस बार संतोष कुशवाहा का विजय रथ रोकने में कामयाब हो पाते हैं.
पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. पूर्णिया के साथ-साथ कटिहार, किशनगंज, बांका और भागलपुर में भी इसी फेज में वोट डाले जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Purnia Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया में पप्पू यादव का क्या फिर चलेगा जादू? रोक पाएंगे JDU की हैट्रिक; क्या कहते हैं समीकरण
Lok Sabha Polls 2024: पूर्णिया से मैदान में उतरे पप्पू यादव, कांग्रेस के समर्थन का किया दावा, जानें किस पार्टी ने किसे दिया टिकट
PM मोदी ने बिहार के जमुई में किया जनसभा को संबोधित, जानें क्या रहीं 10 अहम बातें
Bihar Board 10th कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, 9 अप्रैल तक करें अप्लाई
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी आज बिहार-पश्चिम बंगाल में करेंगे बड़ी रैली, जानिए क्या रहेगा प्रोग्राम
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
