शशांक ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर टीम को एक गेंद शेष रहते सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया। शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की।
